मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के तहत निर्माण कार्य का विधायक ने किया भूमिपूजन

महासमुंद। मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के तहत ग्राम बेमचा में सड़क सह नाली निर्माण कार्य का विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने बुधवार को भूमिपूजन किया। विधायक श्री सिन्हा सहित अन्य अतिथियों ने विधि-विधान से पूजन कर कार्य का शुभारंभ किया।
बता दें कि मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के तहत महासमुंद विधानसभा अंतर्गत ग्राम बेमचा में फोकटपारा चौक से ईश्वर चंद्रवंशी के घर की ओर कुल 850 मीटर सड़क सह नाली निर्माण कार्य होगा, जिसकी लागत करीब 81.94 लाख रुपए है। भूमिपूजन के पश्चात कार्य का शुभारंभ हो गया है, अब जल्द ही निर्माण कार्य की सौगात ग्रामवासियों को मिलेगी। सड़क निर्माण कार्य से ग्रामवासियों को आवागमन में काफी सुविधा होगा। साथ ही नाली निर्माण कार्य से ग्राम स्वच्छता में भी सुधार होगा। इस अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि मेरा पूरा प्रयास है कि अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए पूरे समर्पित भाव से विकास कार्यों का लाभ आप सभी को देता रहूं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में विकास की गति तेजी से चल रही है। वहीं हमारे विधानसभा क्षेत्र में भी मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में और आप सभी के आशीर्वाद से विकास कार्यों की धारा बह रही है। ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों में रोड निर्माण, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अपना घर, किसानों को विभिन्न योजनाओं के तहत लाभ पहुंचाया जा रहा है। राज्य सरकार अनेक विकास कार्य कर रही है। केंद्र एवं राज्य में डबल इंजन की सरकार अनेक लोक कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है, जिसका लाभ आमजन तक पहुंच रहा है। राज्य में सुशासन के संकल्प को पूरा करने के लक्ष्य के साथ काम शुरू किया गया है।
यह रहे उपस्थित
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप चंद्राकर, कोषाध्यक्ष राहुल चंद्राकर, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिका, महामंत्री अग्रज शर्मा, वरिष्ठ नेतागण गोविंद ठाकुर, अरविंद प्रहरे, राजेंद्र चंद्राकर, लखनु निर्मलकर, रोहित चंद्राकर, सरपंच देवेंद्र चंद्राकर, एल्डरमैन लाल विजय सिंह, पार्षद पीयूष साहू, गुड्डा सिन्हा सहित अन्य उपस्थित थें।



