महासमुंद में भाजपा ओबीसी मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और आगामी रणनीति पर किया गया मंथन, जातिगत जनगणना को लेकर भाजपा गंभीर: प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू

महासमुंद। जिला भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) कार्यालय में आज ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय एवं स्थानीय पदाधिकारियों की, एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की, अध्यक्षता भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू ने की। बैठक के दौरान संगठन के विस्तार, कार्य नीति तथा आगामी कार्य योजनाओं को लेकर गहन मंथन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से ओबीसी मोर्चा को ज़मीनी स्तर पर मजबूत बनाने, राज्य और केंद्र सरकार की, जनकल्याणकारी योजनाओं को पिछड़े वर्ग के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने और आगामी रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा हुई। प्रांतीय एवं जिला स्तर के नेताओं ने संगठन की सक्रियता बढ़ाने और आगामी कार्यक्रमों को गति देने के लिए अपने विचार साझा किए। बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू, महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, प्रदेश महामंत्री अशोक सिन्हा, संभाग सह प्रभारी नरोत्तम साह, भाजपा जिला अध्यक्ष ऐतराम साहू, जिला प्रभारी देवदत्त साहू, प्रदेश मीडिया प्रभारी तामेश्वर साहू, जिला अध्यक्ष पवन पटेल मौजूद रहे। बैठक के में मोर्चा के मंडल अध्यक्षों, कार्यकर्ताओं को आने वाले कार्यक्रमों के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई और संगठन को और अधिक गतिशील बनाने का संकल्प लिया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि, छत्तीसगढ़ में 52% और 92 जाति के ओबीसी वर्ग के लोग निवास करते हैं, जो भाजपा संगठन से नहीं जुड़ पाए हैं उन्हें जोड़कर केंद्र और राज्य सरकार की, योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। साथ ही संगठन को मजबूत करके उनके रीति और नीति से अवगत कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि, प्रदेश के सभी संभाग में प्रबुद्ध जन और कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया जाना है। इसको लेकर भी बैठक में चर्चा की गई है। आरक्षण के मुद्दे पर प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू ने कहा कि, केंद्र और राज्य के हमारे बड़े नेता आरक्षण को लेकर चिंतित है और इस विषय पर कार्य योजना भी बनाई जा रही है। केंद्र और राज्य में कांग्रेस की, सरकार रही है, लेकिन उस दौरान ओबीसी वर्ग को पूछने वाला कोई नहीं था। पहली बार ऐसी हुआ कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओबीसी वर्ग को संवैधानिक दर्जा दिलाया है। आज उसका लाभ ओबीसी वर्ग को मिल रहा है। राज्य सरकार ने भी ओबीसी वर्ग के युवाओं के लिए कई योजनाएं लागू की, है। उन्होंने जातिगत जनगणना को लेकर कहा कि, जातिगत जनगणना को लेकर भाजपा पहले से ही विचार कर रही है। कांग्रेस तो दिखावा कर रही है। इतने सालों में उन्हें ओबीसी वर्ग की, याद नहीं आई, अब जब भाजपा ओबीसी वर्ग की, दिशा में काम कर रही है तो कांग्रेस को ओबीसी वर्ग की, याद आ रही है।



