छत्तीसगढ़

युवा उड़ान 2026 कार्यक्रम 8 अक्टूबर को,कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को तैयारियां सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

महासमुंद।छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेश के युवाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत विजन/2047 से जोड़ने तथा विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने में युवाओं की, सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने जिला युवा उड़ान 2026 कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन 8 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12 बजे से शंकराचार्य सांस्कृतिक भवन, खैरा, महासमुंद में किया जाएगा। कार्यक्रम में जिले के युवाओं की, सहभागिता सुनिश्चित करते हुए उन्हें विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने कार्यक्रम के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत महासमुंद अनुपमा आनंद को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम की, सभी तैयारियां समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कार्यक्रम स्थल की व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, मंच, पेयजल, विद्युत, स्वच्छता, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के साथ ही युवाओं की, अधिकाधिक सहभागिता के लिए आवश्यक समन्वय करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रम को गरिमापूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button