विकसित आरंग, समृद्ध आरंग की दिशा में एक और कदम, ₹12.59 लाख के विकास कार्यों का अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने किया भूमिपूजन

आरंग। नगर के सर्वांगीण विकास और नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘विकसित आरंग, समृद्ध आरंग’ की, परिकल्पना को साकार करने की, दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में नगर पालिका परिषद आरंग के अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन के मुख्य आतिथ्य में नगर के वार्ड क्रमांक 02, 04 एवं 09 में कुल ₹12.59 लाख की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन संपन्न हुआ। भूमिपूजन किए गए कार्यों में आहाता निर्माण एवं सीसी रोड निर्माण सहित अन्य विकास कार्य शामिल हैं। इन निर्माण कार्यों के पूर्ण होने से संबंधित वार्डों में नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तथा आवागमन और स्थानीय व्यवस्थाओं को भी मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर डॉ. संदीप जैन ने नगर के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि, आरंग नगर का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है। नगर के प्रत्येक वार्ड में आवश्यकतानुसार विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्ण कुमार भारद्वाज, बेदराम खूटे, आनंदमूर्ति अग्रवाल, दिलीप जलछत्री, खूबचंद साहू, सतीश मानू जलछत्री, वेद प्रकाश देवांगन, रेखू चंद्राकर सहित गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।



