श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में शामिल हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुरकसेकरा, घुंचापाली, कन्हारपुरी एवं बिराजपाली में भगवान श्रीकृष्ण की, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों को दी शुभकामनाएं

महासमुंद। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर जिला पंचायत क्षेत्र के ग्राम कसेकरा, घुंचापाली, कन्हारपुरी एवं बिराजपाली में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव एवं धार्मिक कार्यक्रमों में जिला पंचायत महासमुंद के उपाध्यक्ष श्री भीखम सिंह ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।
इस अवसर पर श्री ठाकुर ने भगवान श्रीकृष्ण की विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं मंगलमय जीवन की, कामना की। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं एवं ग्रामवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
श्री ठाकुर ने अपने उद्बोधन में कहा कि, भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, सत्य, कर्तव्य, प्रेम और कर्म के मार्ग पर चलने की, प्रेरणा देता है। श्रीमद्भगवद्गीता में भगवान कृष्ण द्वारा दिया गया कर्म का संदेश आज भी सम्पूर्ण मानव समाज के लिए मार्गदर्शक है। उन्होंने कहा कि, ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी गौरवशाली परंपराओं को जीवंत रखने के साथ-साथ समाज में आपसी भाईचारा, एकता और सद्भाव को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान यादव समाज एवं राउत नाचा की, पारंपरिक प्रस्तुतियों और भक्तिमय वातावरण का भी आनंद लिया गया। ग्रामीणों एवं आयोजक समिति द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत एवं सम्मान के लिए श्री ठाकुर ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्राम पंचायत के पदाधिकारी, यादव समाज के वरिष्ठजन, आयोजक समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
भीखम सिंह ठाकुर
उपाध्यक्ष, जिला पंचायत महासमुंद



