सड़क विकास को मिली नई गति, 204 करोड़ रुपए से अधिक के 06 निर्माण कार्य प्रगति पर

महासमुंद। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में जिले में सड़क अधोसंरचना को मजबूत और आवागमन को सुगम बनाने महासमुंद जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क निर्माण, चैड़ीकरण, मजबूतीकरण एवं उन्नयन के कई महत्वपूर्ण कार्यों को प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इन कार्यों से जिला मुख्यालय को विभिन्न विकासखंडों एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जोड़ने, अंतर्राज्यीय संपर्क को बेहतर बनाने तथा विद्यार्थियों, किसानों, व्यापारियों और आम नागरिकों को सुविधाजनक यातायात उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। महत्वपूर्ण 06 निर्माण कार्यों को स्वीकृति प्रदान की, गई है, जिसकी लागत 204 करोड़ से अधिक है। इनमें से अधिकांश कार्य प्रगति पर है।
लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता श्रीमती नीता रामटेके ने बताया कि महासमुंद विकासखण्ड अंतर्गत महासमुंद-तुमगांव-अछोला मार्ग के 9.65 किलोमीटर हिस्से के लिए 27.18 करोड़ रुपये की, प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। वर्तमान में इस मार्ग के टू-लेन चैड़ीकरण का कार्य प्रगति पर है। जिला मुख्यालय के लिए यह मार्ग पिथौरा, बसना एवं सरायपाली विकासखंड मुख्यालयों को जोड़ता है। सड़क चैड़ीकरण पूरा होने से स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों सहित जिला मुख्यालय आने-जाने वाले नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। साथ ही बरोंडा चैक महासमुंद से बम्हनी मार्ग के 2.30 किलोमीटर हिस्से के फोरलेन चैड़ीकरण के लिए 18.29 करोड़ रुपये की, प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। वर्तमान में कार्य प्रगति पर है। यह मार्ग महासमुंद शहर के लिए महत्वपूर्ण है। इसके निर्माण से कलेक्ट्रेट, जिला न्यायालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय और जिला पंचायत कार्यालय सहित विभिन्न शासकीय कार्यालयों तक पहुंचने में नागरिकों को सुविधा होगी तथा शहरी यातायात को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
बसना विकासखण्ड अंतर्गत सांकरा-परसवानी मार्ग के 15.80 किलोमीटर निर्माण कार्य के लिए 28.47 करोड़ रुपये की, स्वीकृति प्रदान की गई है। वर्तमान में निर्माण कार्य प्रगति पर है। यह मुख्य जिला मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग-53 से जिला मुख्यालय महासमुंद तथा ओडिशा राज्य को जोड़ने की, दृष्टि से महत्वपूर्ण है। सड़क निर्माण से आसपास के लगभग 20 गांवों के नागरिकों को आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।
सरायपाली विकासखण्ड अंतर्गत पदमपुर-सरायपाली-सरसीवां मार्ग के 14.60 किलोमीटर हिस्से के चैड़ीकरण एवं उन्नयन कार्य के लिए 24.48 करोड़ रुपये की, स्वीकृति प्रदान की गई है। वर्तमान में कार्य प्रगति पर है। ओडिशा राज्य को जोड़ने वाले इस महत्वपूर्ण मार्ग के उन्नयन से किसानों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और अन्य नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। साथ ही क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों और संपर्क व्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा।
बसना-भंवरपुर-सागरपाली मार्ग के 17.60 किलोमीटर हिस्से के चैड़ीकरण एवं उन्नयन के लिए 31.69 करोड़ रुपये की, स्वीकृति दी गई है। यह महत्वपूर्ण मुख्य जिला मार्ग विकासखंड मुख्यालयों को जोड़ने के साथ लगभग 25 गांवों के नागरिकों के लिए सुगम यातायात का माध्यम बनेगा। सड़क उन्नयन से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की, सुविधा बेहतर होगी और लोगों को दैनिक कार्यों, शिक्षा तथा कृषि संबंधी गतिविधियों के लिए आने-जाने में सहूलियत मिलेगी। वर्तमान में कार्य प्रगति पर है।
बागबाहरा विकासखण्ड अंतर्गत बिहाझर-गांजर-रेवा मार्ग के 25.90 किलोमीटर हिस्से के चैड़ीकरण एवं मजबूतीकरण के लिए 74.15 करोड़ रुपये की, स्वीकृति प्रदान की गई है। इस कार्य के लिए स्वीकृति पत्र जारी किया जा चुका है। यह महत्वपूर्ण मुख्य जिला मार्ग ओडिशा राज्य से संपर्क स्थापित करता है। मार्ग के निर्माण एवं उन्नयन से प्रसिद्ध धार्मिक एवं तीर्थ स्थल नरसिंहनाथ तक पहुंचने की, दूरी कम होने की, उम्मीद है। इसके अलावा लगभग 45 गांवों के नागरिकों को बेहतर आवागमन की, सुविधा मिलेगी। विद्यार्थियों, किसानों और आम नागरिकों के लिए यह सड़क क्षेत्रीय संपर्क को मजबूत करने में महत्वपूर्ण साबित होगी।



