सरस्वती साइकिल वितरण योजना के अंतर्गत आजबेटियों की शिक्षा को मिली नई उड़ान, 64 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल; पर्यावरण संरक्षण का भी लिया संकल्प

महासमुंद । छत्तीसगढ़ शासन की, महत्वाकांक्षी सरस्वती साइकिल वितरण योजना के अंतर्गत आज जिला पंचायत क्षेत्र के ग्राम घुंचापाली कला एवं बकमा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में कुल 64 छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरित की गई। इस पहल से ग्रामीण अंचल की, बेटियों को विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलने के साथ उनकी शिक्षा की, निरंतरता को भी मजबूती मिलेगी।
ग्राम घुंचापाली कला में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत महासमुंद के उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर जी ने 25 छात्राओं को साइकिल वितरित की। वहीं ग्राम बकमा में आयोजित कार्यक्रम में श्री ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जहां 39 छात्राओं को निःशुल्क साइकिल प्रदान की, गई। बकमा कार्यक्रम की, अध्यक्षता सरपंच लिलेश्वर बल्ला साहू जी ने की।
इस अवसर पर भीखम सिंह ठाकुर ने कहा कि, सरस्वती साइकिल योजना बेटियों की, शिक्षा को प्रोत्साहित करने वाली महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी पहल है। ग्रामीण क्षेत्रों की, छात्राओं को आवागमन की, सुविधा मिलने से उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और वे बिना किसी बाधा के अपनी पढ़ाई जारी रख पाती हैं।
उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में शिक्षा की, महत्वपूर्ण भूमिका है। बेटियों को शिक्षा, अवसर और आत्मनिर्भरता के साधन उपलब्ध कराकर ही विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ की, मजबूत नींव रखी जा सकती है। छत्तीसगढ़ सरकार की, जनकल्याणकारी योजनाएं इसी दिशा में निरंतर कार्य कर रही हैं।
ग्राम बकमा में साइकिल वितरण के पश्चात अतिथियों द्वारा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण भी किया गया। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने पर्यावरण संरक्षण और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में जनपद सदस्य मधुलिका चंद्राकर जी, सरपंच देव बरिहा जी, सरपंच भालूचुआ अंजोर सिंह ठाकुर जी, सरपंच जूनवानी खुर्द नरेंद्र ठाकुर जी, सरपंच बकमा लिलेश्वर बल्ला साहू जी, उपसरपंच कमल नारायण साहू जी, मिलन कुमार साहू जी, भुनेश्वर पटेल जी, हृदय राम साहू जी, पुरन शबर जी, ओमप्रकाश ध्रुव जी, गिरीश हिन्दुस्तानी जी, अशोक चक्रधारी जी, ज्ञान सिंह चक्रधारी जी,नेतराम साहू जी, वरिष्ठ पत्रकार ललित सोनी जी (देशबंधु), प्रखर चंद्राकर जी, प्राचार्य खेदू राम चंद्राकर जी सहित शिक्षकगण, जनप्रतिनिधि एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
श्री ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र की, प्रत्येक बेटी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए बेहतर अवसर और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। शिक्षित और आत्मनिर्भर बेटियां ही सशक्त समाज, विकसित छत्तीसगढ़ और मजबूत राष्ट्र की, आधारशिला हैं। वहीं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता और पौधारोपण हमारी आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए आवश्यक है।
बेटियों की, शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण यही सशक्त समाज एवं विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव है। भीखम सिंह ठाकुर
उपाध्यक्ष, जिला पंचायत महासमुंद



