छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान के सेवा सेतु शिविर में शामिल हुए विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा

महासमुंद। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोसरंगी में शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा शामिल हुए। उन्होंने स्टॉल में उपलब्ध सामग्री एवं शासन की, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली तथा उपस्थित अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन और आम नागरिकों तक उनके लाभ पहुंचाने के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने नागरिकों को पात्रतानुसार शासन की योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। बता दें कि, 2 से 8 अक्टूबर तक दान उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में शिविर में 3 लोगों ने देहदान को घोषणा की। इस पुण्य कार्य सेवा के लिए उन्हें शॉल, श्रीफल एवं गुलदस्ता प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किए जा रहे विकास कार्यों को रेखांकित किया। साथ ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार द्वारा प्रदेश में किए जा रहे विकास कार्यों को अभूतपूर्व बताया। उन्होंने क्षेत्र में विकास कार्यों की, उपलब्धि को बताया और कहा कि हमारी सरकार विकास में पीछे नहीं रहेगी। उन्होंने दान उत्सव के संबंध में कहा कि, भारतीय संस्कृति में दान और सेवा की परंपरा सदियों पुरानी है। देहदान मानवता की, सेवा का ऐसा कार्य है, जिससे व्यक्ति अपने जीवन के बाद भी समाज के लिए उपयोगी योगदान दे सकता है। चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में देहदान का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि, सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज में सेवा, समर्पण और सहयोग की, भावना को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने देहदान का संकल्प लेने वाले व्यक्तियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, उनका यह निर्णय समाज के अन्य लोगों को भी प्रेरित करेगा। यह रहे उपस्थित
शिविर में जनपद अध्यक्ष दिशा दीवान, उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर, जनपद सदस्य निधि चंद्राकर, विजय लक्ष्मी जांगड़े, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दिग्विजय साहू, मंडल महामंत्री माखन सिन्हा, भाजपा नेता श्याम साकरकर, भाजपा नेता संदीप घोष, गोविंद ठाकुर, रामेश्वर पटवा, चुनेश्वरी साहू सहित आमजन उपस्थित थें।

Related Articles

Back to top button