छत्तीसगढ़

स्मार्ट मीटर से बढ़े बिजली बिलों की शिकायत, वार्ड 7 में चौपाल लगाकर उपभोक्ताओं ने बताई परेशानी

बागबाहरा। स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल बढ़ने की शिकायतों को लेकर बागबाहरा ब्लॉक कांग्रेस शहर द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को नगर के वार्ड क्रमांक 7 में बिजली उपभोक्ता चौपाल लगाई गई। विधायक द्वारिकाधीश यादव की, उपस्थिति में आयोजित चौपाल में बड़ी संख्या में उपभोक्ता पहुंचे और बिजली बिल से जुड़ी अपनी समस्याएं बताईं। इस दौरान स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर लगाए जाने की मांग को लेकर प्रभावित उपभोक्ताओं से आवेदन भी भरवाए गए।चौपाल में उपभोक्ताओं ने बताया कि पहले जिन घरों में 200 से 400 रुपये तक बिजली बिल आता था, वहीं अब 2 हजार से 3 हजार रुपये तक बिल आने लगा है। एक महिला उपभोक्ता ने करीब 50 हजार रुपये का बिजली बिल आने की, शिकायत भी रखी। उपभोक्ताओं ने कहा कि, अचानक बढ़े बिजली बिलों से घरेलू बजट प्रभावित हो रहा है और उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।विधायक द्वारिकाधीश यादव ने कहा कि, उपभोक्ताओं की, शिकायतों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। जिन लोगों के बिजली बिल में अचानक और असामान्य बढ़ोतरी हुई है, उनके मामलों की, जांच कराई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि, उपभोक्ताओं की, समस्याओं और स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर लगाए जाने की, मांग को बिजली विभाग के समक्ष रखा जाएगा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि, स्मार्ट मीटर से परेशान उपभोक्ताओं की समस्याएं जानने और पुराने मीटर लगाए जाने की, मांग को लेकर वार्डों में चौपाल लगाकर आवेदन भरवाए जा रहे हैं। प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभाग और शासन तक पहुंचाकर उपभोक्ताओं की, समस्याओं के निराकरण की, मांग की, जाएगी। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष फिरोज मेमन, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष दुर्गा सागर, जिला महामंत्री गणेश शर्मा, जिला महामंत्री गिरीश पटेल, राजेश सोनी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष लखबीर सिंह छाबड़ा, नगर पालिका अध्यक्ष खिलेश्वरी ताम्रध्वज बघेल, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवेश साहू, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष पंकज हरपाल, पार्षद मंतराम यादव, पोखराज साहू, ताम्रध्वज बघेल, अशोक अग्रवाल, नवनीत सलूजा,लोकेश दीवान
, मयंक शर्मा, दिनेश मोंगरे, लोकेश उइके, भक्तराम मांझी सहित कांग्रेस कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में बिजली उपभोक्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button