छत्तीसगढ़

स्वच्छाग्रही दीदी कुंती बाई पांडे के साथ जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने मनाई दीपावली

बागबाहरा। मानवीय संवेदनाओं, सेवा और सम्मान की, भावना को आत्मसात करते हुए जिला पंचायत महासमुंद के उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर ने दीपावली के पावन अवसर पर बागबाहरा शहर की, स्वच्छता दीदी श्रीमती कुंती बाई पांडे से आत्मीय मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा दीपावली की खुशियाँ साझा कीं। उल्लेखनीय है कि, विगत दिनों अपने नियमित ड्यूटी के दौरान स्वच्छता कार्य में लगे तीन पहिया ई-रिक्शा (स्वच्छता वाहन) के पलट जाने से कुंती बाई पांडे दुर्घटनाग्रस्त होकर घायल हो गई थीं। इस घटना की जानकारी मिलने पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री ठाकुर ने उनसे मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की, जानकारी ली तथा शीघ्र स्वस्थ होने की, कामना की। दीपावली के अवसर पर श्री ठाकुर ने कुंती बाई पांडे जी को साड़ी एवं वस्त्र तथा उनके परिवार को मिठाई एवं उपहार भेंटकर सम्मानित किया और उनके साथ त्योहार की, खुशियाँ साझा कीं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के क्षेत्र में कार्य करने वाले ये कर्मठ साथी हमारे समाज के सच्चे प्रहरी हैं। इनके अथक परिश्रम से ही हमारा शहर स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुंदर बनता है। इनके योगदान का सम्मान करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। उन्होंने बताया कि, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की, प्रेरणा से प्रत्येक माह की, 8 तारीख को स्वच्छाग्रही साथियों के सम्मान एवं उत्साहवर्धन का संकल्प निरंतर निभाया जा रहा है। यह पहल केवल सम्मान तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वच्छता कर्मियों के प्रति संवेदनशीलता, अपनापन और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक है। श्री ठाकुर ने कहा कि, समाज की, सच्ची सेवा वही है, जिसमें समाज के प्रत्येक व्यक्ति को सम्मान, अपनापन और खुशियाँ मिले। स्वच्छता कर्मियों का सम्मान किसी एक दिन तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उनके प्रति सम्मान और सहयोग की, भावना हमारे दैनिक व्यवहार में भी दिखाई देनी चाहिए। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी महासमुंद हीरा साहू एवं स्वच्छता सुपरवाइजर वैदही जी उपस्थित रहीं।

स्वच्छता का सम्मान, स्वच्छाग्रही का सम्मान। यही सच्ची दीपावली और यही सच्ची सेवा है। 🙏

भीखम सिंह ठाकुर
उपाध्यक्ष, जिला पंचायत महासमुंद

Related Articles

Back to top button