स्वच्छ भारत के संकल्प को मजबूती, भीखम सिंह ठाकुर ने किया स्वच्छता दीदियों का सम्मान

बागबाहरा। नगर पालिका परिषद बागबाहरा के अंतर्गत तेंदूलोथा में स्वच्छता अभियान के तहत जिला पंचायत महासमुंद के उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर ने स्वच्छता दीदियों का श्रीफल भेंटकर सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने स्वच्छता दीदियों से आत्मीय संवाद कर उनके हाल-चाल जाने तथा स्वच्छता के क्षेत्र में उनके समर्पण और योगदान की, सराहना की।
श्री ठाकुर ने कहा कि, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में गांधीनगर, गुजरात से निकला स्वच्छता का संदेश आज पूरे भारत में जनआंदोलन का रूप ले चुका है। स्वच्छता एवं जनजागरूकता को लेकर देशभर में विशेष अभियान के तहत निरंतर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रत्येक माह की, 8 तारीख को स्वच्छता, सेवा और जनभागीदारी के संकल्प के साथ अभियान को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि, स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि स्वस्थ, स्वच्छ एवं विकसित भारत की, मजबूत नींव है। स्वच्छता दीदियां अपने श्रम, सेवा और समर्पण से इस संकल्प को धरातल पर साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उनका सम्मान वास्तव में स्वच्छता और सेवा भावना का सम्मान है। विकसित भारत एंबेसडर के रूप में नमो टीम द्वारा सेवा, स्वच्छता, जनजागरूकता एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जनकल्याणकारी अभियानों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर सक्रियता से कार्य किया जा रहा है। आगामी 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा, स्वच्छता और जनभागीदारी के संकल्प को और मजबूत करने का आह्वान किया गया।
सम्मानित स्वच्छता दीदियां
सावित्री साहू, रेखा मानिकपुरी, दयावती यादव, राधिका देवांगन, रीना सोनी, चमेली अमीर, रामेश्वरी अमीर, लक्ष्मी चंद्राकार, देवकी देवांगन, सोहद्रा यादव, जीरा मानिकपुरी, बुधियारिन अमीर, मोतिम अमीर, गंगा अमीर, प्रियंका महानद, लक्ष्मी तांडी, रमोती तांडी, शारदा लोधी एवं सुनीता तांडी।
कार्यक्रम में हीरा साहू, भाजपा किसान मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी महासमुंद, ओमप्रकाश ध्रुव सहित अन्य उपस्थित रहे।
स्वच्छता दीदियों का सम्मान, स्वच्छ भारत के निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को नमन है।



