राज्य स्तरीय फेंसिंग प्रतियोगिता में 04 खिलाड़ी ने जीता रजत पदक

महासमुंद – 26वीं राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता का आयोजन दुर्ग में दिनांक 31 अगस्त से 03 सितम्बर तक आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में रायपुर संभाग से महासमुंद जिले के 04 खिलाड़ियों ने भागीदारी किया जिसमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोरिंग से अनुराग ढीढी, योगराज ध्रुव, बालिका वर्ग में नीतू नेहरू एवं पब्लिक स्कूल तुमगांव के रवींद्र राज शामिल रहे। 14 वर्ष बालक एवं बालिका वर्ग टीम इवेंट में रायपुर संभाग ने रजत पदक जीतने में सफलता हासिल किया जिसमें महासमुंद जिले से योगराज ध्रुव, अनुराग एवं रवींद्र राज एवं 14 वर्ष बालिका टीम इवेंट में नीतू नेहरू को रजत पदक प्राप्त हुआ। विदित हो कि, डॉ. सुनील कुमार भोई व्यायाम शिक्षक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोरिंग को खेल के क्षेत्र में ओपन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 24 स्वर्ण पदक, 24 रजत पदक विजेता, राष्ट्रीय चैंपियनशिप में 10 खिलाड़ियों की, भागीदारी जिसमें 02 रजत पदक विजेता होने पर माननीय प्रभारी मंत्री दयाल दास बघेल द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। डॉ. भोई व्यायाम शिक्षक द्वारा ओपन प्रतियोगिता के अलावा संभाग, राज्य एवं राष्ट्रीय शालेय प्रतियोगिता में प्रतिवर्ष 100 से अधिक खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय एवं 40 से अधिक खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल कराया जाता हैं। प्रशिक्षक डॉ. सुनील कुमार भोई ने बताया की, महासमुंद जिले में बेसबॉल व अन्य खेलों का अभ्यास साल भर हाई स्कूल मैदान भोरिंग एवं तुमगांव खेल मैदान में होता हैं जिसमें आसपास ग्रामीण क्षेत्र से एवं नगर पंचायत तुमगांव के बच्चे बेसबॉल, सॉफ्टबॉल, रग्बी, तलवारबाजी, वॉलीबॉल, खो खो व अन्य खेल की, बारीकियों को सीखने के लिए आते हैं। पदक जीतने पर खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज धृतलहरे, जिला शिक्षा अधिकारी बी एल देवांगन, सहायक क्रीड़ा अधिकारी अंजलि बरमाल, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी हिना ढालेन, शाला विकास समिति अध्यक्ष पोखन ढीढी, ओसराम ढीढी, झाड़ू राम साहू, डॉ. तुलसी राम साहू, जनकु राम साहू, लीला लोकेश्वर, भेख राम साहू, वेद प्रकाश साहू, प्रीतम साहू, जिरेन साहू, प्रियंका लवेश ढीढी, जीवन लाल साहू प्राचार्य भोरिंग, सुरेंद्र मानिकपुरी प्राचार्य पब्लिक स्कूल तुमगांव, समस्त व्यायाम शिक्षक जिला महासमुंद एवं खेल प्रेमियों ने बधाई दीं।



