BJP केंद्रीय बैठक: सांसद रूपकुमारी चौधरी ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाने का किया आह्वान

महासमुंद। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में देश भर के सभी राज्यों के कृषि मंत्रियों, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्रियों की, एक महत्वपूर्ण वर्चुअल बैठक संपन्न हुई। इस उच्चस्तरीय बैठक में सांसद एवं महिला मोर्चा की, राष्ट्रीय अध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी ने विशेष रूप से भाग लिया। बैठक के दौरान ‘सेवा संकल्प अभियान’ के मूल उद्देश्यों, इसके प्रभावी क्रियान्वयन और भविष्य की, कार्ययोजना पर विस्तार से मंथन किया गया। सांसद रूपकुमारी चौधरी ने बताया कि, इस बैठक में मुख्य रूप से सेवा संकल्प अभियान को लेकर चर्चा हुई जिसमें अंत्योदय का संकल्प: सांसद रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण’ के विजन को धरातल पर उतारने के लिए यह अभियान एक मील का पत्थर साबित होगा। अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा लाभ: इस अभियान का मुख्य ध्येय समाज के अंतिम व्यक्ति तक शासन की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं का सीधा लाभ पहुंचाना है।
जनभागीदारी पर जोर: उन्होंने सभी प्रतिनिधियों और नागरिकों से अपील की कि वे ‘सेवा को संस्कार और जनकल्याण को संकल्प’ मानकर इस ‘सेवा संकल्प अभियान’ में अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराएं और इसे एक व्यापक जन-आंदोलन बनाएं।
यह बैठक आगामी दिनों में ग्रामीण विकास, कृषि कल्याण और जन-सेवा के कार्यों को नई गति देने की, दिशा में बेहद निर्णायक मानी जा रही है।



