छत्तीसगढ़

16 मरीजों की हुई कैंसर स्क्रीनिंग एवं विभिन्न जांचें

महासमुंद। सेवा सेतु अभियान अंतर्गत स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय महासमुंद एवं बालको मेडिकल सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में 05 अक्टूबर 2026 को निःशुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य लोगों में कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ प्रारंभिक स्तर पर कैंसर की, पहचान एवं आवश्यक परामर्श उपलब्ध कराना था।
शिविर का आयोजन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर. के. कुशवाहा तथा संयुक्त संचालक सह अस्पताल अधीक्षक डॉ. बसंत माहेश्वरी के निर्देशन में किया गया। वहीं डीपीएम श्रीमती नीलू घृतलहरे एवं सहायक प्राध्यापक डॉ. आलोक कुमार देवांगन (रेडियोथेरेपी) के मार्गदर्शन तथा जिला नोडल अधिकारी एनसीडी डॉ. शकुंतला बरिहा एवं अस्पताल सलाहकार डॉ. निखिल गिरी गोस्वामी के सहयोग से शिविर को संचालित किया गया।
शिविर के दौरान कुल 16 मरीजों की, कैंसर स्क्रीनिंग एवं जांच की, गई। इनमें स्तन कैंसर के 04, मुख कैंसर एवं अन्य कैंसर के 02 मामलों की, स्क्रीनिंग की गई। इसके साथ ही डेमोग्राफी की, 04 तथा पैप स्मियर की, 02 जांचें भी की गईं। मरीजों को कैंसर से बचाव, प्रारंभिक लक्षण, समय पर जांच तथा उपचार के संबंध में आवश्यक परामर्श भी प्रदान किया गया। शिविर में डॉ. हेमलता सिंह (बीएमसी), डॉ. कल्पना गोयल (आरएमओ, बीएमसी), डॉ. आकांक्षा सहित बालको मेडिकल सेंटर, कैंसर विभाग, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय महासमुंद एवं एनसीडी क्लीनिक के समस्त स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा नागरिकों से अपील की, गई कि, कैंसर के संभावित लक्षणों को नजरअंदाज न करें तथा समय पर जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श लेकर बीमारी की, प्रारंभिक अवस्था में पहचान सुनिश्चित करें। नियमित स्क्रीनिंग और समय पर उपचार से कैंसर के गंभीर प्रभावों को कम करने में मदद मिल सकती है।

Related Articles

Back to top button