छत्तीसगढ़

20 एकड़ में ढैंचा उगाकर प्रफुल्ल साहू ने दिया मृदा संरक्षण का संदेश, बने किसानों के लिए प्रेरणा

महासमुंद। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम बिछिया पोटापारा में किसानों को शासन की, कृषि एवं किसान हितैषी योजनाओं की, जानकारी देने तथा उन्नत एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरित करने विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृषि विभाग द्वारा कृषकों को योजनाओं की, जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ कृषि क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले किसानों को प्रोत्साहित किया गया।
इसी क्रम में कृषक प्रफुल्ल साहू को कृषि क्षेत्र में पर्यावरण अनुकूल एवं मृदा स्वास्थ्य संरक्षण के लिए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल के हाथों प्रशस्ति पत्र एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। कृषक श्री साहू ने चालू खरीफ वर्ष में एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन को बढ़ावा देने अपनी 20 एकड़ कृषि भूमि में हरी खाद के रूप में ढैंचा का उपयोग किया गया। कृषक द्वारा अपनाई गई इस पद्धति से खेत में जैविक पदार्थ की, मात्रा बढ़ाने, मृदा की, उर्वरता बनाए रखने तथा मिट्टी के स्वास्थ्य में सुधार की, दिशा में सकारात्मक कार्य हुई है। हरी खाद के रूप में ढैंचा का उपयोग किसानों को मृदा की, गुणवत्ता बनाए रखने के साथ-साथ संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन अपनाने के लिए प्रेरित करता है।
कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने कृषक प्रफुल्ल साहू की, पहल की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। साथ ही अन्य किसानों से भी शासन द्वारा संचालित कृषि एवं किसान हितैषी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने तथा उन्नत, टिकाऊ एवं पर्यावरण अनुकूल कृषि पद्धतियों को अपनाने की, अपील की गई।
सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जिले में किसानों को शासन की, विभिन्न योजनाओं एवं कृषि हितैषी कार्यक्रमों की, जानकारी उपलब्ध कराने, पात्र किसानों को योजनाओं से जोड़ने तथा सफल कृषकों द्वारा अपनाई जा रही उन्नत कृषि तकनीकों को अन्य किसानों तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button