विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने किया स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों का सम्मान

महासमुंद। रविवार को विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने नगर में निवासरत स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों का सम्मान कर उनके त्याग, संघर्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पण को नमन किया। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की, गई। विधायक श्री सिन्हा ने कहा कि, देश की, आजादी केवल एक ऐतिहासिक घटना नहीं, बल्कि असंख्य वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग, तपस्या, संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने परिवार, सुख-सुविधाओं और व्यक्तिगत हितों की, परवाह किए बिना मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनके साहस और देशभक्ति के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में सम्मान और स्वाभिमान के साथ जीवन जी रहे हैं। उन्होंने कहा कि, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवार भी उनके संघर्ष और त्याग के अभिन्न भागीदार रहे हैं। ऐसे परिवारों का सम्मान करना वास्तव में उन महान सेनानियों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करना है, जिन्होंने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा। विधायक श्री सिन्हा ने उपस्थित परिजनों से आत्मीय मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और उनके अनुभवों एवं स्मृतियों को सुना। उन्होंने कहा कि, स्वतंत्रता सेनानियों की, गौरवशाली गाथाएं हमारी युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। हमें उनके आदर्शों, देशभक्ति, त्याग और राष्ट्रसेवा की, भावना को अपने जीवन में अपनाते हुए देश के विकास में योगदान देना चाहिए।



