व्यावसायिक प्रशिक्षकों ने उठाई आवाज, 16 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार से लगाई गुहार, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में व्यावसायिक शिक्षा को मजबूत बनाने वाले व्यावसायिक प्रशिक्षक लंबे समय से अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर परेशान हैं, प्रशिक्षकों ने सरकार के सामने 16 सूत्रीय मांगें रखते हुए दिनांक 17 अगस्त को संघ के आह्वान पर काम बंद कलम बंद के साथ व्यावसायिक प्रशिक्षकों के समस्याओं के जल्द समाधान की, मांग की है l प्रदेश के करीब 1,285 सरकारी स्कूलों में व्यावसायिक शिक्षा के तहत विद्यार्थियों को रोजगारपरक प्रशिक्षण दिया जा रहा है, प्रशिक्षकों का कहना है कि, वर्षों से सेवा देने के बावजूद उन्हें अनियमित और सीमित मानदेय तरसा तरसा कर लम्बित करते हुए दिया जा रहा है, जिससे गरीबी और कर्ज जंजाल में फंस कर शिक्षाविद नवीन व्यावसायिक शिक्षा के प्रशिक्षक बेबसी और लाचारी भरा जीवन जी रहे हैं l
1,029 प्रशिक्षकों का मानदेय लंबित, सरकार से जल्द भुगतान की मांग…
व्यावसायिक प्रशिक्षकों की लंबित मांगों पर कब होगा फैसला?
उनकी प्रमुख मांग है, कि, हरियाणा और दिल्ली की तर्ज पर 38 हजार 100 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाए और हर साल वेतन वृद्धि का प्रावधान हो, साथ ही तृतीय पक्ष कंपनी व्यवस्था समाप्त कर विभागीय व्यवस्था में सँवीलीयन कर शामिल करने, सेवा सुरक्षा देने और लंबित मानदेय का तत्काल भुगतान करने की, मांग की, गई है, PAB 2025-26 के अनुसार स्वीकृत 12 हजार रुपये एरियर्स का भुगतान भी लंबित बताया गया है, करीब 1,029 प्रशिक्षकों का मई-जून का मानदेय भी बाकी है, वहीं 121 हेल्थ केयर ट्रेड प्रशिक्षकों का मानदेय 23 हजार रुपये करने की मांग है, प्रशिक्षकों ने नियमित नियुक्ति, अवकाश और समय पर भुगतान समेत सभी समस्याओं के समाधान की, मांग की, है जिस पर
जिला कलेक्टर विनय कुमार लंगेह जी ने सभी को आश्वस्त करते हुए समय पर समस्या समाधान सहित सैलरी इंक्रीमेंट और नवीन व्यावसायिक शिक्षक भर्ती हेतु आयुक्त से लेख करने बात रखी साथ ही शिक्षा अधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंपने पर डी ई ओ देवांगन जी ने प्रशिक्षक संघ के मांगों को रायपुर आयुक्त महोदय से आवश्यक लेख करते हुए पत्र लेखन और परिचर्चा करने संघ सदस्यों से बात रखी l
प्रांत मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार साहू प्रशिक्षक पी एम श्री आत्मानंद विद्यालय बसना एवं हीरेश चंद्राकार प्रांत कोषाध्यक्ष ने इस हेतु जिला महासमुंद कलेक्टर एवं डीईओ महोदय को आभार प्रकट किया l



