सोनदादर में धूमधाम से मनाई गई तुलसीदास जयंती, मानस गायन से भक्तिमय हुआ पूरा गांव

बागबाहरा। ग्राम सोनदादर में गोस्वामी तुलसीदास जयंती श्रद्धा, उत्साह और धार्मिक वातावरण के बीच धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर भव्य मानस गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न मानस मंडलियों ने श्रीरामचरितमानस की, चैपाइयों का संगीतमय गायन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, ग्रामीणजन और मानस प्रेमी शामिल हुए।
तुलसीदास जयंती के अवसर पर आयोजित मानस गायन कार्यक्रम ने पूरे ग्राम सोनदादर को भक्ति के रंग में रंग दिया। विभिन्न मानस मंडलियों द्वारा भगवान श्रीराम के जीवन, आदर्शों और भक्ति से जुड़ी चौपाइयों का भावपूर्ण गायन किया गया। पारंपरिक वाद्ययंत्रों और संगीतमय प्रस्तुतियों के बीच श्रद्धालु देर तक भक्ति रस में डूबे रहे। आयोजन के दौरान रामायण के संदेशों और सामाजिक मूल्यों को भी याद किया गया। धार्मिक आयोजन में पूर्व जनपद उपाध्यक्ष मुकेश यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की, अध्यक्षता छुईहा ग्राम पंचायत की, सरपंच एसकुमारी प्रीतम यादव ने की। अतिथियों ने आयोजन स्थल पर पहुंचकर मानस मंडलियों और उपस्थित श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन किया। ग्रामीणों ने अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया और धार्मिक व सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे आयोजनों की, निरंतरता पर जोर दिया। मुख्य अतिथि मुकेश यादव ने अपने संबोधन में कहा कि, संत गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित श्रीरामचरितमानस केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाला मार्गदर्शक है। इसमें आदर्श जीवन, परिवार, समाज, कर्तव्य और मानवीय मूल्यों की शिक्षा समाहित है। उन्होंने कहा कि, भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, मर्यादा और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश देता है, जिसे वर्तमान पीढ़ी तक पहुंचाना आवश्यक है।
बाक्स
धार्मिक आयोजनों से मजबूत होती है सामाजिक एकता
मुख्य अतिथि श्री यादव ने कहा कि, गांवों में होने वाले धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन केवल आस्था तक सीमित नहीं रहते, बल्कि समाज को जोड़ने का भी महत्वपूर्ण माध्यम बनते हैं। ऐसे कार्यक्रमों से लोगों के बीच आपसी प्रेम, भाईचारा और सद्भाव बढ़ता है। उन्होंने आयोजन समिति और ग्रामवासियों की, सराहना करते हुए कहा कि समाज की, सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने में सामूहिक आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। तुलसीदास जयंती समारोह ने धार्मिक आस्था के साथ सांस्कृतिक एकता का भी संदेश दिया। मानस गायन के माध्यम से नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और रामायण के आदर्शों से जोड़ने का प्रयास किया है।
बाक्स
बड़ी संख्या में शामिल हुए ग्रामीण और मानस प्रेमी
कार्यक्रम में किशन दिवान, नेतराम दिवान,पतित यादव, , नरेंद्र सेन, कांशीराम शर्मा, विनोद दिवान, रोहित ठाकुर, यशराम साहू, करन ठाकुर, देवनारायण दिवान, पवन ध्रुव, माखन दिवान, रमन यादव, किसलाल दिवान, मोहम्मद खान, हीराराम दिवान सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं मानस प्रेमी उपस्थित रहे। सभी ने मानस गायन का आनंद लिया और आयोजन की, सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की।



