सावन के चतुर्थ सोमवार पर आस्था का उमड़ा सैलाब, बोल बम के जयघोष से गूंजा कोमाखान क्षेत्र

कोमाखान, महासमुंद। सावन के चतुर्थ सोमवार के पावन अवसर पर कोमाखान शहर स्थित प्राचीन श्री राधा-कृष्ण मंदिर से बोल बम महादेव धाम, कसेकेरा तक भव्य पैदल यात्रा निकाली गई। इस पावन यात्रा में जिला पंचायत महासमुंद के उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर जी श्रद्धालुओं एवं भक्तजनों के साथ सम्मिलित हुए।
भगवान भोलेनाथ की, भक्ति और अटूट आस्था से सराबोर इस यात्रा में ग्रामीण जन एवं क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने लगभग 5 किलोमीटर की, पैदल यात्रा पूरी कर कसेकेरा स्थित महादेवा धाम पहुंचकर बाबा भोलेनाथ का दर्शन-पूजन किया और शिवलिंग पर पवित्र जल अर्पित कर क्षेत्र की, सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की, कामना की।
पूरी यात्रा के दौरान ‘हर हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। मातृशक्ति, युवा शक्ति एवं श्रद्धालुओं की, बड़ी संख्या में सहभागिता ने इस धार्मिक यात्रा को भव्य और यादगार बना दिया। इस अवसर पर बोल बम सेवा समिति महादेवा धाम, भाजपा कोमाखान मंडल अध्यक्ष नितिन जैन जी, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कृषि अभियांत्रिकी प्रकल्प संयोजक दुबेलाल साहू जी, भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष पीलेश्वर पटेल जी, भाजपा बागबाहरा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रूपेश साहू जी, लेखमनी पटेल जी, पंकज जैन जी, ओम प्रकाश ध्रुव जी सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, मातृशक्ति, युवा शक्ति और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। भीखम सिंह ठाकुर ने कहा कि, सावन का पावन महीना भगवान शिव की, आराधना और आस्था का पर्व है। ऐसी धार्मिक यात्राएं हमारी सनातन संस्कृति, सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे को मजबूत करती हैं। उन्होंने बाबा भोलेनाथ से प्रार्थना की, कि, क्षेत्र के प्रत्येक परिवार पर महादेव की, कृपा बनी रहे और सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली का संचार हो।



