छत्तीसगढ़

जिला पंचायत उपाध्यक्ष भीखम ठाकुर ने जुनवानी कला में ग्रामीणों के साथ सुना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ का 137वां एपिसोड, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण, ‘मन की बात’ प्रेरणा भी, संकल्प भी और राष्ट्र निर्माण का मार्ग भी : भीखम सिंह ठाकुर

महासमुंद/बागबाहरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 137वें एपिसोड का श्रवण बागबाहरा शहर मंडल के बूथ क्रमांक 88, ग्राम जुनवानी कला के कमार पारा में ग्रामवासियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ किया गया। कार्यक्रम के पश्चात पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण भी किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत महासमुंद के उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर ने कहा कि, ‘मन की, बात’ देशवासियों के लिए केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि प्रेरणा, सकारात्मक सोच और राष्ट्र निर्माण के संकल्प का सशक्त माध्यम है। प्रधानमंत्री जी द्वारा नशामुक्त भारत, स्वच्छता, जनभागीदारी, महिला सशक्तिकरण, युवाओं की ऊर्जा और राष्ट्रभक्ति जैसे विषयों पर दिए गए संदेश समाज को नई दिशा देने वाले हैं। श्री ठाकुर ने कहा कि, नशे के विरुद्ध जनजागरूकता आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। युवाओं को नशे से दूर रखते हुए शिक्षा, संस्कार, खेल, कौशल विकास और राष्ट्रसेवा से जोड़ना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि, स्वच्छता और जनभागीदारी के क्षेत्र में देशभर में हो रहे सकारात्मक बदलाव इस बात का प्रमाण हैं कि, जब जनभागीदारी संकल्प में बदलती है, तो परिवर्तन निश्चित होता है।
‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण
‘मन की बात’ के श्रवण के पश्चात ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण, प्रकृति संवर्धन और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरियाली सुरक्षित रखने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में सरपंच नरेंद्र ठाकुर एवं उपसरपंच राधे साहू सहित ग्राम की, मातृशक्ति, युवा शक्ति एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कमार जनजाति की, आजीविका के लिए तत्काल पहल कार्यक्रम के दौरान कमार पारा के ग्रामीणों ने अपनी पारंपरिक आजीविका को मजबूत करने के लिए बसोड़ योजना के तहत बांस उपलब्ध कराने की, मांग जिला पंचायत उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर के समक्ष रखी।
ग्रामीणों की, मांग पर श्री ठाकुर ने तत्काल संबंधित विभाग के कर्मचारी से दूरभाष पर चर्चा कर बांस उपलब्ध कराने की, प्रक्रिया के संबंध में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की, आजीविका, रोजगार और मूलभूत आवश्यकताओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि, सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही जनप्रतिनिधि की प्राथमिक जिम्मेदारी है। कमार समाज की, पारंपरिक आजीविका को प्रोत्साहन मिलने से उनके परिवारों को आर्थिक रूप से मजबूत होने और आत्मनिर्भर बनने में सहायता मिलेगी।
ये रहे उपस्थित ग्रामीण जन
कार्यक्रम में मुनिराम कमार, बटरु कमार, नेतराम ध्रुव, भारत कमार, ललित कुमार हिछराम, रतिराम कमार, सेवाराम कमार, पंचराम कमार, सामबती कमार, ओमप्रकाश ध्रुव, हीराबाई कमार, गणेशी कमार, जेठीन बाई कमार, चैतीबाई कमार, प्रमिला बाई कमार, हेमिन बाई कमार, दीपक कमार, परदेशी कमार, शांतिबाई, दाऊलाल, दुकाल, गंगाबाई, सोनबती कमार, प्रेमवती कमार, समारी बाई कमार, संतुराम, संतराम कमार, रातू कमार, संतोष कमार, पवन कमार, राजकुमार कमार, अंजली कमार, अनु कमार, धारेश्वरी कमार, एवन ध्रुव एवं गोवर्धन ध्रुव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
भीखम सिंह ठाकुर
उपाध्यक्ष, जिला पंचायत

Related Articles

Back to top button