विधायक निवास में मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह, शिक्षकों के योगदान को किया याद

बागबाहरा। शिक्षक दिवस के अवसर पर बागबाहरा स्थित विधायक निवास में शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों के योगदान और शिक्षा के क्षेत्र में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा की गई। समारोह में विधायक एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष द्वारिकाधीश यादव ने शिक्षक दिवस की, शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, शिक्षक समाज निर्माण की, महत्वपूर्ण कड़ी हैं। वे केवल विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उनके व्यक्तित्व, संस्कार और भविष्य को दिशा देने का कार्य भी करते हैं। उन्होंने कहा कि, किसी भी समाज और राष्ट्र की, प्रगति में शिक्षा की, भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है और इस दिशा में शिक्षकों का योगदान सदैव सम्माननीय रहा है। उन्होंने कहा कि, शिक्षक अपने ज्ञान और अनुभव से विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। एक अच्छे शिक्षक का प्रभाव विद्यार्थी के पूरे जीवन पर पड़ता है। इसलिए शिक्षकों के सम्मान के साथ-साथ शिक्षा के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना भी जरूरी है। समारोह में लखबीर सिंग छाबड़ा, अशोक अग्रवाल, खेमराज सिन्हा, राजेश सोनी, दुर्गा सागर, राहुल यादव, दिनेश मोंगरे, हरिराम यादव, हरकेश ठाकुर, राहुल कुलदीप, मुकुंद सिन्हा, डॉ खिलेश्वर सिन्हा, पुरुषोत्तम साहू सहित कांग्रेस संगठन के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



