मुनगाशेर में छात्राओं को किया साइकिल वितरण

बागबाहरा। ग्राम मुनगाशेर स्थित शासकीय स्कूल में निःशुल्क सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खल्लारी विधायक एवं पूर्व संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री यादव ने कहा कि, शासन की योजनाओं का उद्देश्य विद्यार्थियों, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की, छात्राओं को शिक्षा से जोड़ना और उनकी पढ़ाई में आने वाली व्यावहारिक परेशानियों को दूर करना है। साइकिल मिलने से छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी तथा समय और आवागमन की, समस्या कम होगी। उन्होंने कहा कि, बेटियों की, शिक्षा समाज की, प्रगति का आधार है। आज बेटियां शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ रही हैं। ग्रामीण क्षेत्र की, छात्राओं को भी बेहतर अवसर मिलें, इसके लिए शासन की, योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचाना जरूरी है। उन्होंने छात्राओं से कहा कि, वे साइकिल का सदुपयोग करते हुए नियमित रूप से स्कूल आएं और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पूरी मेहनत करें। विधायक श्री यादव ने कहा कि, विद्यार्थी जीवन में मेहनत और अनुशासन का विशेष महत्व है। शिक्षकों का सम्मान करते हुए उनके मार्गदर्शन में पढ़ाई करने से सफलता का रास्ता आसान होता है। कार्यक्रम में एडिशन ठाकुर सरपंच बघामुड़ा, कृष्णा कुमार ठाकुर सरपंच सोहागपुर, राजू चंद्राकर सरपंच प्रतिनिधि, सालिक चंद्राकर, भेखलाल सबर, चंद्रकुमार, पुनीत सबर, शेखर सबर, सुंदर लाल साहू, एन कुमार साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि, विद्यालय परिवार एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।



