छत्तीसगढ़

संगठन में बढ़ा विधायक चातुरी नंद का कद, प्रदेश अजा विभाग की कार्यकारी अध्यक्ष बनीं,एआईसीसी के शीर्ष नेतृत्व ने जताया भरोसा, सामाजिक न्याय की लड़ाई को और मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प

सरायपाली। सरायपाली विधानसभा की, विधायक चातुरी नंद को कांग्रेस पार्टी संगठन में एक महत्वपूर्ण एवं बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के शीर्ष नेतृत्व द्वारा उन्हें छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग की, कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। विधायक चातुरी नंद को मिली इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी से सरायपाली विधानसभा सहित प्रदेशभर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह और हर्ष का माहौल है। विधायक चातुरी नंद ने पार्टी द्वारा दी गई इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति हृदय से आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि, पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास और भरोसा जताया है, वह उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। वे इस दायित्व का पूरी निष्ठा, ईमानदारी, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगी। विधायक चातुरी नंद ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय मल्लिकार्जुन खड़गे जी, जननायक एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी, संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल जी, अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र पाल गौतम जी, पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल जी, छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत जी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज जी, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत जी एवं अनुसूचित जाति विभाग, छत्तीसगढ़ के प्रभारी सुनील कुमार जी सहित कांग्रेस पार्टी के समस्त वरिष्ठ नेताओं एवं शीर्ष नेतृत्व के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है।

संगठन को मजबूत करना प्राथमिकता

विधायक चातुरी नंद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा लोकतंत्र, सामाजिक न्याय, समानता और वंचित वर्गों के अधिकारों की, लड़ाई को प्राथमिकता दी है। प्रदेश अजा विभाग की, कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में वे पार्टी की, विचारधारा एवं संगठन को जमीनी स्तर तक और अधिक मजबूत करने के लिए कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि, प्रदेश के अनुसूचित जाति समाज के लोगों से निरंतर संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, अपेक्षाओं और अधिकारों को समझना तथा उनकी आवाज को संगठन के माध्यम से मजबूती से उठाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। समाज के अंतिम व्यक्ति तक कांग्रेस की, विचारधारा और सामाजिक न्याय का संदेश पहुंचाने के लिए संगठनात्मक स्तर पर प्रभावी प्रयास किए जाएंगे।

हक, अधिकार और सम्मान की लड़ाई जारी रहेगी

विधायक चातुरी नंद ने कहा कि अनुसूचित जाति वर्ग ने देश और प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इसके बावजूद समाज के सामने आज भी अनेक सामाजिक एवं आर्थिक चुनौतियां मौजूद हैं। ऐसे में उनके हक, अधिकार, सम्मान और समान अवसर के लिए आवाज उठाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि, नई जिम्मेदारी के माध्यम से वे अनुसूचित जाति समाज के हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने के साथ-साथ सामाजिक न्याय और समानता के लिए संघर्ष को आगे बढ़ाएंगी। समाज के युवाओं, महिलाओं और जरूरतमंद परिवारों को संगठन से जोड़ने की दिशा में भी विशेष प्रयास किया जाएगा।

कार्यकर्ताओं में उत्साह

विधायक चातुरी नंद को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग की कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं समर्थकों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि, विधायक चातुरी नंद को मिली यह जिम्मेदारी न केवल सरायपाली विधानसभा बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है। विधायक चातुरी नंद ने कहा कि, यह जिम्मेदारी केवल उनका व्यक्तिगत दायित्व नहीं, बल्कि कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता और अनुसूचित जाति समाज की, उम्मीदों से जुड़ी जिम्मेदारी है। वे सभी वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि, जनहित, सामाजिक न्याय, समानता और सम्मान के लिए उनका संघर्ष निरंतर जारी रहेगा। पार्टी संगठन द्वारा सौंपे गए इस नए दायित्व को वे पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निभाते हुए कांग्रेस संगठन को प्रदेश में और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करती रहेंगी।

Related Articles

Back to top button