छत्तीसगढ़

विधायक निवास में बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल की जयंती मनाई गई

बागबाहरा। विधायक निवास में शुक्रवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं संविधान सभा के सदस्य बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल की, जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में बागबाहरा ग्रामीण,बागबाहरा शहर एवं कोमाखान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर खल्लारी विधायक एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष द्वारिकाधीश यादव ने बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया। विधायक श्री यादव ने उनके जीवन और सार्वजनिक जीवन में किए गए कार्यों पर प्रकाश डालते हुए उनके योगदान को स्मरण किया।
विधायक श्री यादव ने कहा कि, बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल का जीवन संघर्ष, जनसेवा और सार्वजनिक दायित्व के प्रति समर्पण का उदाहरण रहा है। उन्होंने कहा कि, संविधान निर्माण की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले व्यक्तित्वों के योगदान को याद करना आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी है। ऐसे महापुरुषों के विचार और कार्य समाज को अपने दायित्वों के प्रति जागरूक करने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि, ठाकुर छेदीलाल ने सार्वजनिक जीवन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं और क्षेत्र के लोगों के हितों से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाया। उनके योगदान को याद करते हुए हमें उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने की, आवश्यकता है। इस दौरान प्रमुख रूप से लखबीर सिंग छाबड़ा, देवेश साहू, संतोष पटेल, दिनेश मोंगरे, गोपीराम, पोखन, अंजोर सिंग, पोखराज साहू, दुर्गा सागर आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button