पतेरापाली में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन, विधायक ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

बागबाहरा। ग्राम पतेरापाली में ग्रामवासियों के सहयोग से कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र की, खेल प्रतिभाओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव रहे। इस अवसर पर विधायक श्री यादव ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि, ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की, खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि, कबड्डी जैसे पारंपरिक खेल गांवों की खेल संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के अवसर मिलते हैं। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में सरपंच पदमनी बांधे, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष देवनाथ साहू, विजय बंजारे, फूल सिंग ध्रुव, खिलेश्वर सिन्हा, बलराम ध्रुव, नेपाल ठाकुर, बिशम्भर पटेल, रूपलाल पटेल, भीखम यादव, ईश्वरी बांधे, सेवक बघेल, तामेश्वर निषाद, सालिक राम ध्रुव, घांसी राम निषाद एवं तिरिथ ठाकुर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन राजा खान ने किया।



