छत्तीसगढ़

सांकरा-परसवानी मुख्य जिला मार्ग का भूमिपूजन संपन्न: विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने 28.47 करोड़ के नवनिर्माण कार्य की दी सौगात, क्षेत्र में बिछेगा सड़कों का जाल, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने सांकरा-परसवानी मार्ग का किया भूमिपूजन,28.47 करोड़ की लागत से बिछेगा सड़कों का जाल

बसना/सांकरा। महासमुंद जिले के अंतर्गत सांकरा-परसवानी मुख्य जिला मार्ग (कुल लम्बाई 15.80 कि.मी.) के पुल-पुलिया सहित भव्य नवनिर्माण कार्य का गरिमामय माहौल में विधिवत् भूमिपूजन संपन्न हुआ। इस विशेष अवसर पर बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर कार्य का औपचारिक शुभारंभ किया। विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने क्षेत्रवासियों को 2847.25 लाख रुपये (लगभग 28.47 करोड़ रुपये) की, लागत से बनने वाली इस बहुप्रतीक्षित सड़क परियोजना की, बड़ी सौगात दी। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमिपूजन एवं पूजा-अर्चना कर महाप्रभु से कार्य के निर्विघ्न संपन्न होने तथा समस्त क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की, मंगल कामना की।उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि, सांकरा-परसवानी मार्ग इस संपूर्ण अंचल की, जीवनरेखा है। लंबे समय से क्षेत्र के नागरिक, ग्रामीण और किसान भाई इस महत्वपूर्ण सड़क के चौड़ीकरण और नवनिर्माण की, मांग कर रहे थे। आज इस कार्य का विधिवत् भूमिपूजन संपन्न हुआ है। सड़क का निर्माण पूर्ण होते ही आसपास के लगभग 15 से अधिक गांवों के निवासियों, स्कूली छात्र-छात्राओं, किसानों और व्यापारियों को आवागमन में अभूतपूर्व सुविधा मिलेगी। बसना विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास और जन-जन की, सुविधाओं का विस्तार ही हमारी पहली प्राथमिकता है। मार्ग की, सामरिक एवं व्यावहारिक उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने आगे कहा कि यह मार्ग पड़ोसी राज्य ओडिशा की, सीमा को जोड़ता है, जिससे अंतरराज्यीय व्यापारिक आदान-प्रदान, परिवहन और आवागमन को नई सुगमता मिलेगी। पिथौरा स्थित विकासखंड एवं तहसील मुख्यालय, शासकीय छात्रावास, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, आश्रम तथा क्षेत्र के एकमात्र महाविद्यालय पहुँचने के लिए यही मुख्य रास्ता है। इस मार्ग के पक्कीकरण एवं चौड़ीकरण से हमारे ग्रामीण अंचल के बच्चों को उच्च शिक्षा हेतु जाने-आने में सहूलियत होगी, वहीं किसान भाइयों को अपनी कृषि उपज के उपार्जन हेतु सोसायटियों और मंडियों तक फसल पहुँचाने में भारी राहत मिलेगी। भूमिपूजन के दौरान विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने निर्माण एजेंसी एवं संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि, विकास कार्यों में गुणवत्ता और समय-सीमा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। निर्माण कार्य को तय मापदंडों के अनुसार पूरी पारदर्शिता के साथ समय पर पूर्ण करें, ताकि आम जनता को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके। इस भूमिपूजन समारोह में वरिष्ठ भाजपा नेता ओमप्रकाश चौधरी,अध्यक्ष जनपद पंचायत पिथौरा ऊषा पुरुषोत्तम धृतलहरे,अध्यक्ष सरपंच संघ सतपाल सिंह छाबड़ा,जिला उपाध्यक्ष भाजपा कृष्ण कुमार साहू,मंडल अध्यक्ष सांकरा हलधर साहू, विधायक प्रतिनिधि बसना विधानसभा कैलाश अग्रवाल,जनपद सदस्य एवं विधायक प्रतिनिधि पुरुषोत्तम धृतलहरे, सभापति जनपद पंचायत पिथौरा कंवलजीत छाबड़ा,जनपद सदस्य अजय अग्रवाल,वरिष्ठ भाजपा नेता रामचंद्र अग्रवाल, जनपद सदस्य मथामणि बढ़ाई,वरिष्ठ भाजपा नेता सीताराम सिन्हा,खेमराज अग्रवाल,जनपद सदस्य प्रतिनिधि हेमंत ठाकुर,महामंत्री सांकरा मंडल मनोज बारिक, महामंत्री सांकरा मंडल झाडूराम परमार, विधायक प्रतिनिधि सोनू छाबड़ा,अध्यक्ष युवा मोर्चा सांकरा विजय चौधरी, सीडीओ PWD विजय सोयम,उप अभियंता डी पी जोशी,राज शेखर,निज सचिव नरेंद्र बोरे,मंच संचालक सत्य प्रकाश साहू,सरपंच प्रतिनिधि ग्राम पंचायत बड़े लोरम दुर्जय प्रधान,स्थानीय जनप्रतिनिधि, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, ग्राम प्रमुख एवं बड़ी संख्या में उत्साहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button