छत्तीसगढ़

महानदी के बढ़ते जलस्तर की आशंका, महासमुंद जिला प्रशासन अलर्ट,18 गांवों में मुनादी के साथ रेस्क्यू टीम स्टैंडबाय पर, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने दिए सतर्क रहने के निर्देश

महासमुंद। महानदी में जलस्तर बढ़ने की, संभावना को देखते हुए महासमुंद जिला प्रशासन ने नदी से लगे 18 गांवों में अलर्ट जारी किया है। धमतरी जिले के गंगरेल बांध में पानी ,की बढ़ती आवक के बीच गेट खोले जाने के बाद महानदी के जलस्तर में वृद्धि की, संभावना को देखते हुए प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं। जानकारी के अनुसार गंगरेल बांध के सभी 14 गेट खोले गए हैं और महानदी में पानी की, निकासी की, जा रही है।
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर महानदी से लगे महासमुंद जिले के 18 गांवों में ग्रामीणों को सतर्क रहने की, सूचना दी गई है। गांवों में सरपंचों के माध्यम से मुनादी कराकर लोगों को नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर सावधानी बरतने के लिए कहा गया है।

रेस्क्यू टीम स्टैंडबाय पर

जिला प्रशासन ने संभावित स्थिति से निपटने के लिए रेस्क्यू टीमों को भी स्टैंडबाय पर रखने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों और मैदानी अमले को स्थिति पर लगातार नजर रखने के लिए कहा गया है। प्रशासन ने महानदी से लगे प्रत्येक संबंधित गांव में सुरक्षित स्थानों का चयन भी किया है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा सके।

जलस्तर बढ़ने की संभावना को लेकर एहतियात

गंगरेल बांध से महानदी में पानी छोड़े जाने के कारण नदी के जलस्तर में वृद्धि की, संभावना है। ऐसे में जिला प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले ग्रामीणों से सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से नदी के नजदीक नहीं जाने की, अपील की है। उल्लेखनीय है कि, 25 सितंबर को गंगरेल बांध में लगातार बढ़ती आवक के बीच जल प्रबंधन और सुरक्षा के लिहाज से पानी की, निकासी बढ़ाई गई है। अलग-अलग समय के अपडेट में निकासी की, मात्रा में बदलाव दर्ज हुआ है, इसलिए जलप्रवाह की, स्थिति लगातार बदल सकती है।
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर जिला प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संभावित जलस्तर वृद्धि को देखते हुए आवश्यक एहतियाती तैयारियां की, गई हैं।

Related Articles

Back to top button