छत्तीसगढ़

जनदर्शन में पहुँचे आशीर्वाद सेवा समिति के पदाधिकारी, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने 4 अक्टूबर के रक्तदान शिविर की रूपरेखा पर दी सहमति, रक्तदान महादान है, शिविर के सफल आयोजन के लिए हर संभव सहयोग करेगी सरकार व प्रशासन: विधायक डॉ संपत अग्रवाल

बसना। बसना विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ. संपत अग्रवाल द्वारा आयोजित नियमित जनदर्शन कार्यक्रम क्षेत्रवासियों के लिए राहत और समाधान का एक सशक्त केंद्र बनकर उभर रहा है। जनदर्शन में प्रतिदिन बसना व आसपास के दूर-दराज ग्रामीण अंचलों से नागरिक अपनी-अपनी व्यक्तिगत व सामाजिक समस्याओं और माँगों को लेकर पहुँचते हैं, जहाँ विधायक डॉ. संपत अग्रवाल स्वयं संवेदनशील मन से प्रत्येक व्यक्ति की बात सुनते हैं और संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित निराकरण के कड़े निर्देश देते हैं। इसी कड़ी में सांकरा के मंडी प्रांगण में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में सामाजिक संस्था ‘आशीर्वाद सेवा समिति’ के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने विधायक डॉ. संपत अग्रवाल से विशेष मुलाकात की। संस्था के प्रतिनिधियों ने आगामी 4 अक्टूबर को बसना क्षेत्र में एक वृहद रक्तदान शिविर आयोजित करने का प्रस्ताव विधायक के समक्ष रखा। इस बैठक के दौरान शिविर की तारीख, समय, स्थान, चिकित्सकीय व्यवस्थाओं तथा अन्य सभी आवश्यक तैयारियों को लेकर विधायक डॉ. संपत अग्रवाल के साथ बिंदुवार विस्तृत चर्चा की गई। आशीर्वाद सेवा समिति की, इस मानवीय पहल की, सराहना करते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने सहर्ष आगामी 4 अक्टूबर की, तिथि पर अपनी सहमति प्रदान की। विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने समिति के सभी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि, रक्तदान जीवनदान है और मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। इस प्रकार के आयोजनों से न केवल आपात स्थिति में जरूरतमंद मरीजों व दुर्घटना पीड़ितों को नया जीवन मिलता है, बल्कि युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी की, भावना भी बलवती होती है।विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने समिति के सदस्यों का उत्साहवर्धन करते हुए आगे कहा कि, रक्तदान शिविर का आयोजन अत्यंत सुव्यवस्थित रूप से होना चाहिए ताकि अधिक से अधिक युवा व नागरिक इस पुण्य कार्य में सहभागिता दर्ज करा सकें। शिविर के सफल एवं निर्विघ्न संचालन के लिए जो भी आवश्यक संसाधन, प्रशासनिक व्यवस्थाएँ और व्यक्तिगत सहयोग की, आवश्यकता होगी, उसे हर स्तर पर प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा। बैठक के अंत में आशीर्वाद सेवा समिति के पदाधिकारियों ने जनदर्शन में मिले आत्मीय स्वागत, मार्गदर्शन और सकारात्मक सहयोग के लिए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल का हृदय से आभार व्यक्त किया। समिति ने संकल्प जताया कि, विधायक जी के मार्गदर्शन में 4 अक्टूबर का यह शिविर ऐतिहासिक और सफल रहेगा। इस अवसर पर आशीर्वाद सेवा समिति के अध्यक्ष डॉ सुशील कुमार, उपाध्यक्ष राजेश साव, उपाध्यक्ष अशोक अग्रवाल,सचिव प्रशांत पण्डा,सह सचिव निलेश साहू,समिति प्रभारी नवीन बरिहा,समायोजक पंचराम साहू,समायोजक अनिल बरिहा, कोषाध्यक्ष विनोद सावड़िया,मीडिया प्रभारी डिगेश यादव, कार्यक्रम प्रभारी जय किशन,सलाहकार कुलेश पण्डा ,‍प्रवक्ता देवेंद्र यादव,संचालन कर्ता नीलमणि प्रधान,मीडिया प्रवक्ता संजय साहू ,कार्यक्रम प्रभारी आशीष कोटक सहित आशीर्वाद सेवा समिति के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button