छत्तीसगढ़
महासमुंद के मनीष शर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, राज्य मुख्यालय आयुक्त (स्काउट) का संभालेंगे दायित्व

महासमुंद। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्यालय से जारी आदेश के अनुसार महासमुंद जिले के मनीष शर्मा को संगठन में “राज्य मुख्यालय आयुक्त (स्काउट)” के पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति आगामी आदेश तक वारंट के रूप में की, गई है।
राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि, नियुक्ति भारत स्काउट्स एवं गाइड्स राष्ट्रीय मुख्यालय, नई दिल्ली के नियमों के तहत की, गई है। आदेश 29 सितंबर 2026 को रायपुर से जारी हुआ। मनीष शर्मा को नियुक्ति की, सूचना के साथ आवश्यक पालनार्थ संबंधित अधिकारियों को भी आदेश की, प्रतियां भेजी गई हैं।



