छत्तीसगढ़

कोटवारों की समस्याओं को लेकर विधायक ने ली बैठक, विभिन्न विषयों पर की चर्चा

महासमुंद। सोमवार को क्षेत्र के कोटवारों की, विभिन्न समस्याओं एवं कार्यों को लेकर महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने विधायक कार्यालय में कोटवारों की, बैठक ली। बैठक में बड़ी संख्या में कोटवार शामिल हुए। विधायक ने सभी कोटवारों से उनके कार्यों, दायित्वों तथा गांवों में कार्य करने के दौरान आने वाली व्यवहारिक समस्याओं के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। कोटवारों ने अपनी विभिन्न मांगों एवं समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा। इस दौरान भाजपा नेता गोविंद ठाकुर, शरद मराठा उपस्थित थें। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासन और आमजन के बीच कोटवारों की, महत्वपूर्ण भूमिका पर भी चर्चा की गई। कोटवारों द्वारा गांवों में राजस्व एवं प्रशासन से जुड़ी सूचनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने, शासन-प्रशासन की, गतिविधियों की, जानकारी देने तथा स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक कार्यों में सहयोग करने जैसे विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि, कोटवार ग्रामीण व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। गांवों में प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रहती है। वे ग्रामीणों और प्रशासन के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करते हैं। उन्होंने कोटवारों की, समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके द्वारा रखी गई मांगों पर आवश्यक पहल करने का भरोसा दिलाया। विधायक ने कहा कि, शासन की, योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में स्थानीय स्तर पर कार्य करने वाले कर्मचारियों एवं सहयोगी तंत्र की, भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कोटवारों से भी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी और तत्परता के साथ करने की, बात कही। बैठक के दौरान कोटवारों ने अपनी लंबित समस्याओं, कार्य से संबंधित आवश्यकताओं एवं अन्य विषयों से विधायक को अवगत कराया। विधायक ने संबंधित विषयों पर उचित स्तर पर चर्चा कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। बैठक में कोटवारों ने विधायक के समक्ष अपनी बात रखने का अवसर देने के लिए आभार भी व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button