यादव समाज को सामाजिक भवन की सौगात विधायक द्वारिकाधीश यादव ने किया भूमिपूजन

बागबाहरा। मगधा यादव समाज खल्लारी द्वारा खल्लारी में नवनिर्मित सामाजिक भवन के उद्घाटन सह भूमिपूजन एवं नुआखाई स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव रहे। विधायक ने सामाजिक भवन का उद्घाटन-भूमिपूजन करते हुए समाजजनों को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम की, अध्यक्षता सुंदर यादव ने की। वहीं विशेष अतिथि के रूप में समाज के जिलाध्यक्ष शरदराज हंस, दौलतराम यदु, संतोष यादव, धरमराज यादव, मनोहर यादव, रामसिंग यादव एवं लोचन प्रसाद यादव उपस्थित रहे।
समारोह में समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने विधायक द्वारिकाधीश यादव का स्वागत किया। इस अवसर पर सामाजिक भवन को समाज की, गतिविधियों, बैठकों एवं विभिन्न सामाजिक आयोजनों के लिए महत्वपूर्ण सुविधा बताया गया। कार्यक्रम के दौरान आयोजित नुआखाई स्नेह मिलन समारोह में समाज के लोगों ने आपसी मेल-मिलाप और भाईचारे के साथ हिस्सा लिया। विधायक श्री यादव ने समाज में एकता बनाए रखने, सामाजिक परंपराओं और संस्कारों को आगे बढ़ाने तथा नई पीढ़ी को समाज की, संस्कृति से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने समाजजनों को संबोधित करते हुए सामाजिक भवन के निर्माण को समाज के लिए उपयोगी पहल बताया। उन्होंने कहा कि, ऐसे भवन सामाजिक कार्यक्रमों के साथ-साथ समाज के लोगों को एक मंच पर लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


