हाथीबाहरा में गूंजा नावाखाई जोहार, राजगोंड समाज ने मनाया मिलन समारोह, प्रतिभावान विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

महासमुंद। आदिवासी राजगोंड समाज सुवरमाल राज, हाथीबाहरा के तत्वावधान में बुढ़ादेव मंदिर प्रांगण में नावाखाई जोहार भेंट एवं मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के सात सर्कल के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केशव नायकराम चन्द्राकार, अध्यक्ष जनपद पंचायत बागबाहरा रहे। अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में भीखामसिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष जिला पंचायत महासमुंद तथा तरुण व्यव्हार, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत बागबाहरा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता तुलाराम ठाकुर, अध्यक्ष आदिवासी राजगोंड समाज सुवरमाल राज ने की।
विशिष्ट अतिथियों में मधुरिका चन्द्राकार, सभापति जनपद पंचायत बागबाहरा, भूमिका रामलाल सिन्हा, सभापति जनपद पंचायत बागबाहरा, एमएल मड़वी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी बागबाहरा, खुबचंद वर्मा, रिंकू चन्दाकर, एडीसन ठाकुर, मानबाई ठाकुर, गौरी मुकेश ठाकुर, छत्तरसिंह सोरी, गौतम नेताम, नाथुराम महानंद, निशा सागर चन्द्राकार, शांति माझी, माधो माझी, रामबाई ठाकुर, दशोदा बाई सोरी, किरन नेताम और टंकेश्वरी मरकाम सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
समारोह के दौरान कक्षा 10वीं एवं 12वीं के छात्र-छात्राओं तथा नवोदय, एकलव्य और प्रयास जैसी संस्थाओं में चयनित विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। समाज के पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने और समाज का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम में बुढ़ादेव मंदिर के पुजारी रामसाय ओटी, भोजराम जगत, ब्रह्मदेव मांझी, रुद्रे नेताम और जीवन मांझी सहित समाज प्रमुख सचिव रामचरन मरकाम, सहसचिव केवल नेताम एवं सातों सर्कल के सामाजिक पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। समारोह में समाज की, एकजुटता, परंपरा और सामाजिक सहभागिता का संदेश देखने को मिला।


