विकास कार्यों की स्वीकृति से साराडीह में उत्साह, ग्रामीणों ने विधायक का जताया आभार

महासमुंद। क्षेत्र में रोड निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्यों की, स्वीकृति मिलने पर ग्राम साराडीह के ग्रामीणों ने सोमवार को विधायक कार्यालय पहुंचकर महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। ग्रामीणों ने कहा कि, लंबे समय से क्षेत्र में सड़क एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित कार्यों की, आवश्यकता महसूस की, जा रही थी। इन कार्यों के स्वीकृत होने से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी तथा आमजनों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इस अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने उनका आभार स्वीकार करते हुए कहा कि, आप सभी जनता के आशीर्वाद से मैं क्षेत्र के विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध हूं। केंद्र एवं राज्य में हमारी डबल इंजन की, सरकार के कारण हर क्षेत्र में विकास कार्य हो रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि एनएच 353 से साराडीह – बरोंडाबाजार पहुंच मार्ग की, स्वीकृति से ग्रामीणों में हर्ष है। सड़क निर्माण होने से आवागमन की, सुविधा बेहतर होगी और क्षेत्र के लोगों को बारिश सहित अन्य मौसम में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी। इसके अलावा गांव में सीसी रोड की, स्वीकृति मिलने पर कहा कि, गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ने के साथ ही लोगों को आवश्यक स्थानों तक आने-जाने में सुविधा होगी। विकास कार्यों की, स्वीकृति से क्षेत्र के लोगों में उत्साह है और उन्होंने इसे क्षेत्र के विकास की, दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। इसके अलावा कई सालों से गांव में ट्रांसफार्मर की, मांग की, जा रही थी। ट्रांसफामर लगने से ग्रामीणों को राहत मिली है।
लगातार विकास कार्यों को मिल रही स्वीकृति
ग्रामीणों ने कहा कि, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा द्वारा क्षेत्र की, समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए शासन के समक्ष लगातार विकास कार्यों की, मांग रखी जा रही है। जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता मिलने से ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। ग्रामीणों ने विधायक का आभार जताते हुए कहा कि, जनप्रतिनिधि के प्रयासों से क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार स्वीकृति मिल रही है। इस अवसर पर भाजपा ग्रामीण मंडल महामंत्री साजन यादव, शहर मंडल महामंत्री अग्रज शर्मा, भाजपा नेता राजू साहू, साराडीह उप सरपंच डेविड चेलक, रामनारायण साहू, छन्नूलाल साहू, झाड़ूराम साहू, पुसन साहू, भरत लाल साहू, मोतीराम साहू, पुरुषोत्तम चौहान, घासीराम रात्रे, खिलवान साहू, समारू साहू सहित अन्य उपस्थित थें।


