युवा उड़ान का आयोजन महासमुंद में 08 अक्टूबर को शंकराचार्य सांस्कृतिक भवन में होगा

महासमुंद – छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेश के युवाओं को माननीय प्रधानमंत्री जी के ‘विकसित भारत विज़न @2047’ से जोड़ने तथा ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के संकल्प को साकार करने में युवाओं की, सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ‘युवा उड़ान 2026’ कार्यक्रम का आयोजन पूरे प्रदेश में किया जा रहा है। कार्यक्रम का राज्य स्तरीय शुभारंभ 31 अगस्त 2026 को जिला बीजापुर से किया गया हैं। यह आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा हैं। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आयोजन स्थल का निरीक्षण कर समस्त तैयारी पूरी कर ली हैं जिसके लिए अनुपमा आनंद मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत महासमुंद को नोडल अधिकारी तथा मनोज कुमार धृतलहरे खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद को सहायक नोडल अधिकारी बनाया है। युवा उड़ान 2026 आयोजन महासमुंद में 8 अक्टूबर को शंकराचार्य सांस्कृतिक भवन महासमुंद में 12 बजे से आयोजित किया जाएगा जिसमें मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर होंगे। नोडल अधिकारी अनुपमा आनंद ने बताया कि कार्यक्रम में 16 से 24 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 1,000 युवाओं की, सहभागिता होनी हैं इसमें कक्षा 9वीं से 11वीं के मेधावी विद्यार्थी, महाविद्यालयीन प्रावीण्य छात्र, कला, साहित्य, संस्कृति एवं खेल क्षेत्र में राज्य/राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने वाले युवा, खेल अकादमियों के प्रशिक्षणार्थी, UPSC/CGPSC आदि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी, इंजीनियरिंग, मेडिकल, कृषि, पॉलिटेक्निक एवं आई टी आई के विद्यार्थी, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, सामाजिक कार्यकर्ता, कौशल विकास प्रशिक्षणार्थी, छात्रावासों में निवासरत विद्यार्थी, दिव्यांगजन को सम्मिलित होने अपील किया हैं। आयोजन में परिचर्चा के प्रमुख विषय केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा युवाओं के लिए संचालित विकासात्मक एवं कल्याणकारी कार्य, वन नेशन वन इलेक्शन, तथा विकसित छत्तीसगढ़ से विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की, भूमिका होंगी।



