सेवा की ज्योति से विकसित भारत का संकल्प, महासमुंद में निकली भव्य कलश यात्रा,मुख्य अतिथि दुर्ग सांसद विजय बघेल रहे मौजूद

महासमुंद। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज शंकराचार्य भवन में ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को दोहराया। उन्होंने ‘हम यह करेंगे’ का संदेश देते हुए विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए निरंतर प्रयास, दृढ़ इच्छाशक्ति और जनभागीदारी का आह्वान किया।
कार्यक्रम में दुर्ग सांसद विजय बघेल, महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा,संजय श्रीवास्तव, जगन्नाथ पाणिग्राही, एतराम साहू, पूनम चंद्राकर, डॉ. विमल चोपड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मोगरा पटेल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, एवं नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे महासमुंद के शंकराचार्य भवन से हाई स्कूल मैदान तक निकली सेवा ज्योति कलश यात्रा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन के उपरांत हाथों में प्रतीकात्मक मशाल लेकर ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ निकाली गई। यात्रा शंकराचार्य भवन से प्रारंभ होकर बरोडा चौक होते हुए स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैदान में सम्पन्न हुई। यात्रा के माध्यम से सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने तथा वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को दोहराने का संदेश दिया गया। यात्रा के दौरान शहर में उत्साह और राष्ट्र सेवा की, भावना का वातावरण बना रहा।
स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैदान में ‘सेवा के रंग राष्ट्र के संग’ थीम पर विशाल एवं आकर्षक रंगोली राष्ट्र – भारत मंडला निर्मित रंगोली का प्रदर्शन किया गया। रंगोली के माध्यम से सेवा, राष्ट्रभक्ति, जनभागीदारी और विकसित भारत के संकल्प को रचनात्मक रूप में प्रदर्शित किया गया था। अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने रंगोली का अवलोकन किया और इसकी सराहना की। कार्यक्रम ने सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के प्रति जनभागीदारी को मजबूत करते हुए वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की, सक्रिय भूमिका का संदेश दिया।



