प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित

महासमुन्द। छत्तीसगढ़ राज्य के प्रतिभावान एवं निम्न आय वर्ग के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर के उच्च व्यावसायिक संस्थानों में प्रवेश प्राप्त करने के लिए तात्कालिक आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना संचालित की, जा रही है। शिक्षण सत्र 2026-27 में आईटी, AIIMS, IIM, NLU, MBBS, NIT ,oa IIIT जैसे राष्ट्रीय स्तर के उच्च व्यावसायिक संस्थानों में चयनित एवं प्रवेश लेने वाले पात्र विद्यार्थी इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास शिल्पा साय ने बताया कि योजना अंतर्गत पात्र विद्यार्थियों से निर्धारित प्रपत्र में 30 अक्टूबर 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। विद्यार्थी अपना आवेदन रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से अथवा स्वयं उपस्थित होकर कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास में जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र का प्रारूप सहायक आयुक्त कार्यालय अथवा विभागीय पोर्टल https://eklavua.cg.nic.in से प्राप्त किया जा सकता है। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि, योजना का लाभ लेने के लिए विद्यार्थी का छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होना आवश्यक है तथा वह छत्तीसगढ़ राज्य के लिए अधिसूचित अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति अथवा अन्य पिछड़ा वर्ग की सूची में शामिल होना चाहिए। विद्यार्थी के पास संबंधित उच्च व्यावसायिक संस्थान में चयन का प्रमाण पत्र तथा प्रवेश लेने के संबंध में संस्था द्वारा जारी सूचना पत्र होना अनिवार्य है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के पालक की, वार्षिक आय 2.50 लाख रुपए से अधिक नहीं होना चाहिए। शासकीय सेवकों के आश्रित इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे। हालांकि, चतुर्थ श्रेणी शासकीय कर्मचारियों के बच्चे योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। आवेदन केवल निर्धारित प्रपत्र में ही स्वीकार किए जाएंगे।



