छत्तीसगढ़

माफियाओं के खिलाफ विशेष अभियान- 21 वाहन जब्तजिलेभर में लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई से खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप

कोरबा।कोरबा कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश तथा उप संचालक, खनि प्रशासन के मार्गदर्शन में जिले में अवैध उत्खनन परिवहन व भण्डारण पर प्रतिबंध लगाने के लिए खनिज विभाग कोरबा सख्त रुख अपना रहा है। खनिज उड़नदस्ता दलों द्वारा बुधवार से लगातार तीन दिन खनिज माफियाओं के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर जिले के राताखार, सीतामढ़ी, बरमपुर सहित कई स्थानों पर दिन-रात छापा मारकर सघन जांच की गई। जिस दौरान रेत का अवैध परिवहन कर रहे तरदा में 2 ट्रेक्टर, हरदीबाजार में 1 टीपर, बरमपुर में 1 ट्रेक्टर, पाली में 2 ट्रेक्टर, सुराकछार में 1 ट्रेक्टर, उमरेली में 1 ट्रेक्टर, कुदुरमाल व सोनपुरी में रेत का उत्खनन व परिवहन कर रहे 8 ट्रेक्टर, गिट्टी का अवैध परिवहन कर रहे 4 हाइवा व 1 ट्रेक्टर सहित कुल 21 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए जब्त कर सर्वमंगला पुलिस चौकी, उरगा थाना, पाली थाना, खनिज जांच चौकी उरगा व खनिज जांच चौकी हरदीबाजार की अभिरक्षा में सुरक्षार्थ रखा गया है। खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि, इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भण्डारण पर प्रतिबंध सुनिश्चित करना, अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना, प्राकृतिक संसाधनों की, सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा शासकीय राजस्व की, हानि को रोकना है। नियमों का उल्लघंन करने, अवैध उत्खनन एवं परिवहन तथा भण्डारण में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध खान और खनिज अधिनियम, छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम और अन्य वैधानिक प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जा रही है। विभाग ने चेतावनी दी है कि, अवैध खनन, परिवहन और भण्डारण के विरुद्ध सघन अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगा।

Related Articles

Back to top button