आयुष मेले में बुजुर्गों को वितरित किए गए सहायक उपकरणछड़ी और श्रवण यंत्र मिलने से बुजुर्गों को दैनिक गतिविधियों में मिलेगी सुविधा

रायपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला स्तरीय आयुष मेले में बुजुर्गों को वितरित किए गए सहायक उपकरण सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला आयुष विभाग द्वारा जिला मुख्यालय खैरागढ़ के पिपरिया वार्ड क्रमांक-01 स्थित प्राथमिक शाला परिसर में जिला स्तरीय आयुष मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग की, ओर से बुजुर्गों को सहायक उपकरण वितरित किए गए, ताकि उन्हें दैनिक जीवन में होने वाली कठिनाइयों को कम करने और आत्मनिर्भरता के साथ जीवनयापन करने में मदद मिल सके।
सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला स्तरीय आयुष मेले में बुजुर्गों को वितरित किए गए सहायक उपकरण
कार्यक्रम में अतिथियों ने 10 बुजुर्गों को चलने-फिरने में सुविधा के लिए छड़ी तथा एक बुजुर्ग को सुनने में सहायता के लिए श्रवण यंत्र प्रदान किया।सहायक उपकरण मिलने से बुजुर्गों को आवागमन और दैनिक गतिविधियों में सहूलियत मिलेगी। इस पहल से उनके जीवन को अधिक सहज, सुगम और सुविधाजनक बनाने में मदद मिलेगी।



