मिट्टी के दीयों से आत्मनिर्भरता की नई उड़ान, महिला कोष सक्षम योजना से बदली लक्ष्मी की तकदीर

महासमुन्द। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन की, सरकार लगातार प्रदेशवासियों के हित में कार्य कर रही है। सरकार की, योजनाओं का आमजनों को भरपूर लाभ मिल रहा है। प्रदेश की, माताएं-बहने अपने विष्णु भैया के सुशासन में संबल और आत्मनिर्भर हो रही है। आत्मनिर्भरता की ऐसी ही एक कहानी है श्रीमती लक्ष्मी चक्रधारी की है। जिन्हें सरकार की, योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उनके मेहनत और लगन को सुशासन की, सरकार का सहारा मिला। जिससे उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया।
श्रीमती लक्ष्मी चक्रधारी महासमुन्द शहर के नयापारा वार्ड की, रहने वाली हैं। जो कुम्हार है और मिट्टी के दिए, मूर्तियां बनाती हैं। पहले वे छोटे स्तर पर ही व्यवसाय करती थी। जिससे उनकी आमदनी भी कम होती थी। कई बार उन्होंने लोन लेने की सोची पर अधिक ब्याज दर होने से वे अपने कदम पीछे खींच लेती थी। लेकिन उनके मन में हमेशा यही ख्याल रहता था कि, अपने व्यवसाय को बड़ा रूप दे। उन्होंने एक बार इसकी चर्चा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से की। जिसके बाद उन्हें राज्य सरकार की, छत्तीसगढ़ महिला कोष सक्षम योजना की, जानकारी हुई। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों के सामने अपनी बात रखी। जिसके बाद अधिकारियों ने उनके सपनों को एक नई उड़ान प्रदान की।
छत्तीसगढ़ महिला कोष सक्षम योजना के तहत उनको राशि प्रदान की गई। जिससे श्रीमती लक्ष्मी चक्रधारी को अपना व्यवसाय बढ़ाने में सहायता मिली। अब वे अपने साथियों के साथ मिल कर बड़े स्तर पर अपने हुनर से मिट्टी से सुंदर मूर्तियां, प्रतिमाएं और दीए का निर्माण कर रही है।
श्रीमती लक्ष्मी चक्रधारी ने योजना का लाभ मिलने पर प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी का आभार जताया। श्रीमती चक्रधारी ने कहा कि, सरकार की, योजनाओं से उन्हें घर बैठे ही काम मिल रहा है। उन्हें कहीं बाहर जाने की, आवश्यकता भी नहीं है।



