छत्तीसगढ़

खड़ादरहा में ₹13.72 लाख से बनेगा शासकीय प्राथमिक शाला का नया भवन, भीखम सिंह ठाकुर ने किया भूमिपूजन

महासमुंद। खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खड़ादरहा में शासकीय प्राथमिक शाला के नवीन भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन जिला पंचायत महासमुंद के उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर जी के करकमलों से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ संपन्न हुआ। इस भवन निर्माण कार्य हेतु ₹13 लाख 72 हजार की, राशि स्वीकृत की गई है। इस अवसर पर भीखम सिंह ठाकुर जी ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में शिक्षा, विकास और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को निरंतर प्राथमिकता दी जा रही है। वहीं, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास तथा शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। गांवों में शैक्षणिक अधोसंरचना का विस्तार इसी विकासोन्मुखी सोच का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि, शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की, नींव है। ग्रामीण अंचलों के बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना हम सभी की, जिम्मेदारी है। शासकीय प्राथमिक शाला खड़ादरहा के नवीन भवन निर्माण से विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन वातावरण मिलेगा और उनकी शैक्षणिक प्रगति को प्रोत्साहन मिलेगा।

Related Articles

Back to top button