महासमुंद के महाविद्यालयों में नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए विशेष शिविर

महासमुंद। जिले में किलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार स्वीप गतिविधियों एवं विशेष शिविर के माध्यम से छूटे हुए पात्र मतदाताओं एवं 17 वर्ष से अधिक आयु के पात्र मतदाताओं को वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में शासकीय महाविद्यालय पिथौरा में स्वीप एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वावधान में नए मतदाताओं के पंजीकरण हेतु एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर प्राचार्य डॉ. एस.एस. दीवान के नेतृत्व एवं राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी शेखर कानूनगो के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। शिविर के माध्यम से महाविद्यालय के पात्र विद्यार्थियों को मतदाता के रूप में पंजीकृत होने के लिए प्रोत्साहित करना तथा उन्हें मतदाता पंजीकरण की, प्रक्रिया से अवगत कराना था।
इस अवसर पर एस.डी.एम. पिथौरा शुभम देव तथा तहसीलदार पिथौरा मोहित अमिला उपस्थित रहे। जिन्होंने विद्यार्थियों को मतदाता पहचान पत्र बनवाने की, प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों तथा ईसीआईनेट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करने की, विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इसके साथ साथ विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदान के महत्व एवं जागरूक मतदाता के रूप में उनकी भूमिका से भी अवगत कराया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रभारी प्राचार्य डॉ एस.एस. दीवान द्वारा विद्यार्थियों को मतदान की, शपथ भी दिलाई गई। शिविर में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी छात्र छात्राओं को फॉर्म-06 का वितरण किया गया।
इसी तरह शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मचेवा, स्व. जयदेव सतपथी शासकीय महाविद्यालय में विशेष शिविर एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में पात्र विद्यार्थियों को मतदाता के रूप में पंजीकृत होने प्रोत्साहित करते हुए फाॅर्म 06 का वितरण किया गया। साथ ही ऑनलाइन आवेदन की, प्रक्रिया की जानकारी दी गई।



