सालडबरी में शरद पूर्णिमा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में विधायक द्वारिकाधीश यादव ने दिया सामाजिक एकता का संदेश

बागबाहरा। ग्राम सालडबरी में शिव शक्ति युवा क्लब द्वारा शरद पूर्णिमा के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री यादव ने कहा कि, छत्तीसगढ़ की, संस्कृति, परंपराएं और लोककलाएं हमारी पहचान हैं। ऐसे सांस्कृतिक आयोजन ग्रामीण अंचलों की, प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ ही समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता की, भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि, युवा किसी भी समाज की, शक्ति होते हैं। युवाओं को शिक्षा, रचनात्मक गतिविधियों और सामाजिक कार्यों में आगे आकर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए।
विधायक श्री यादव ने कहा कि, शरद पूर्णिमा जैसे पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता का प्रतीक हैं। गांवों में इस तरह के आयोजन होने से नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने शिव शक्ति युवा क्लब और ग्रामवासियों को आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, सांस्कृतिक गतिविधियों को निरंतर प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।इस अवसर पर तेजन चंद्राकर, रमेश साहू, तूफान दीवान, रमन साहू, शिव शंकर साहू, लोचन साहू, दुर्जन साहू, अगेश साहू, मनमोहन साहू, नीरज साहू, ताराचंद साहू, हरीश साहू, पुनारद ठाकुर, सोनसाय साहू, राधेलाल साहू, तुलसीराम साहू, राजेश साहू, हीरेन्द्र साहू, विजय साहू, देवशरण साहू, कुलेश्वर साहू, द्वारिका साहू, तोष साहू, रविशंकर साहू, गौतम साहू और संजय साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।



