छत्तीसगढ़

विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने स्थानीय बाजार में की दीपावली की खरीदारी, स्वदेशी अपनाने का दिया संदेश

महासमुंद। दीपावली पर्व के अवसर पर शनिवार को महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने अपनी पत्नी प्रिया सिन्हा के साथ स्थानीय बाजार पहुंचकर दुकानदारों से मुलाकात की, और उनसे दीपावली की आवश्यक सामग्री की, खरीदारी की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय व्यापारियों से आत्मीयता के साथ बातचीत कर उनका हालचाल जाना तथा व्यापार-व्यवसाय की स्थिति के बारे में जानकारी ली। साथ ही सभी को पर्व की, बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिका, दिग्विजय साहू, मंडल महामंत्री अग्रज शर्मा, मीना वर्मा, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, भाजपा नेता संदीप घोष, गोविंद ठाकुर, बंटी शर्मा, हनीश बग्गा, ऋषभ बाफना, माखन पटेल, शरद मराठा, दिनेश रूपरेला, नईम खान, गुड्डा सिन्हा सहित अन्य उपस्थित थें। विधायक ने कहा कि, त्योहारों की, खुशियां तभी सार्थक होंगी, जब इसका लाभ हमारे स्थानीय व्यापारियों, छोटे दुकानदारों और कारीगरों तक पहुंचेगा। स्थानीय दुकानों से खरीदारी करना केवल सामान खरीदना नहीं, बल्कि अपने क्षेत्र के छोटे व्यापारियों के परिश्रम और उनके परिवारों की, आजीविका को मजबूती प्रदान करना है। उन्होंने नागरिकों से अपील की,कि, दीपावली के अवसर पर अधिक से अधिक स्वदेशी एवं स्थानीय उत्पादों की, खरीदारी करें और अपने आसपास के दुकानदारों को प्रोत्साहित करें। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और छोटे व्यापारियों के घरों में भी खुशहाली एवं समृद्धि का दीप जलेगा। इस दौरान स्थानीय दुकानदारों में भी विधायक की सहजता और आत्मीय व्यवहार को लेकर उत्साह देखने को मिला।

Related Articles

Back to top button