छत्तीसगढ़

जनदर्शन में 55 आवेदन प्राप्त, निराकरण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर जिला पंचायत सीईओ अनुपमा आनंद ने जिले के नागरिकों के समस्या, मांग, शिकायत के आवेदन को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में स्वीकार करते हुए उनसे बातचीत कर उनकी मांग और समस्याओं को विस्तार से जाना। सीईओ ने इन आवेदनों के निराकरण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। प्राप्त 55 आवेदनों में वृद्धा पेंशन रुक गया उसे पुनः दिलाने, मधुमक्खी के काटने से मृतक के परिजन को प्राकृतिक आपदा से आर्थिक सहायता प्रकरण स्वीकृत करने, हितग्राही जब महतारी वंदन राशि के संबंध में जानकारी नहीं देने पर बैंकर्स को निर्देशित करने आवेदन मिले। कलेक्टर जनदर्शन के अन्य आवेदनों प्रस्तुत किए गए जिसमें नौकरी में पुनः बहाली और बकाया भुगतान दिलाने, किसान ऋण पुस्तिका सुधार, दूसरे आरआई से सीमांकन कराने, व्यावसायिक परिसर में धोबी दुकान दिलाने, मुंगईमाता ग्राम के किसानों के फसल का डिजिटल क्रॉप सर्वें (डीसीएस) शीघ्र कराने, धरमपुर और बिजराडीह गांव के प्रायमरी स्कूल में अहाता स्वीकृत करने, करनी कृपा तुमगांव के प्रायवेट कंपनी से 1 माह का वेतन दिलाने, खरीदी भूमि का कब्ज़ा दिलाने, पीएम आवास ग्रामीण अंतर्गत मजदूरी भुगतान, ग्राम डोंगरीपाली, गोडमर्रा और सलडीह के सरपंच और सचिव के द्वारा किए गए कार्यों की,जांच कर कार्यवाही करने, वन अधिकार पट्टा आदि शामिल है। गलत तरीके से अनुकम्पा नियुक्ति के विरुद्ध प्रशासनिक कार्यवाही के लिए भी कलेक्टर जनदर्शन में आवेदन प्राप्त हुआ। जनदर्शन में अपर कलेक्टर जगन्नाथ सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button