छत्तीसगढ़दुर्ग संभागबस्तर संभागबिलासपुर संभागरायपुर संभागसरगुजा संभाग

धान खरीदी व कस्टम मिलिंग कार्य में बेहतर कार्य के लिए जिले के 3 अधिकारी गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल के हाथों होंगे सम्मानित

खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी एवं कस्टम मिलिंग कार्य में महासमुंद जिला प्रदेश में अव्वल, कलेक्टर ने अधिकारियों को दी बधाई

महासमुंद : गणतंत्र दिवस पर प्रदेश में उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को राजधानी रायपुर में आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके पुरस्कृत करेंगी। इसी कड़ी में खरीफ वर्ष 2022-23 में धान उपार्जन व कस्टम मिलिंग कार्य में प्रदेश में उल्लेखनीय योगदान के लिए गणतंत्र दिवस समारोह में महासमुंद जिले के तीन अधिकारी सम्मानित होंगे। जिनमें जिला खाद्य अधिकारी महासमुंद अजय यादव, जिला विपणन अधिकारी महासमुंद राहुल अण्ड्रस्कर और जिला नोडल अधिकारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित महासमुंद जी.एन.साहू का नाम शामिल है। वही इस दौरान प्रबंधक प्राथमिक कृषि सेवा सहकारी समिति झालखम्हारिया को भी उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित किया जाएगा। बता दें कि इस वर्ष अधिकारियों की सूझ-बूझ और मेहनत के चलते जिले में ना केवल बंपर खरीदी हुई है, बल्कि समय पर उठाव व कस्टम मिलिंग भी सुचारू रूप से हुआ है, जिसमें जिला पूरे प्रदेश में पहले पायदान पर है।

IMG 20230125 231816

गौरतलब है कि, प्रदेश में खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में लगभग 103.53 लाख मिट्रिक टन धान का उपार्जन किया जा चुका है। जिसमें राज्य में सर्वाधिक 8.09 लाख मिट्रिक टन धान का उपार्जन महासमुंद जिले के 1.47 लाख किसानों से किया गया है। इसमें से 97% से अधिक धान का डीओ जारी किया जा चुका है, और उपार्जन केंद्रों से लगभग 7.40 लाख मिट्रिक टन धान का उठाव भी हो चुका है। जिले में सर्वाधिक धान उपार्जन के बावजूद उपार्जित धान का लगभग 92 प्रतिशत धान उपार्जन केंद्रों से उठाव कर कस्टम मिलिंग कार्य हेतु मिलरों को प्रदान भी किया जा चूका है।

IMG 20230125 231735

जिले में गत वर्ष उपार्जन केंद्रों से लगभग 1.52 लाख मिट्रिक टन धान का संग्रहण केंद्रों में परिवहन किया गया था। जिले द्वारा इस बार शत प्रतिशत धान का मिलरों के माध्यम से सीधे उठाव सुनिश्चित किया गया। जिससे जिले में धान परिवहन में लगभग 11.00 करोड़ की राशि की बचत हुई। जिले में एफसीआई में लगभग 1.61 लाख मेट्रिक टन व नान में 51 हजार मेट्रिक टन कुल 2.12 लाख मीट्रिक टन चावल जमा किया जा चुका है। इस प्रकार जिले में न केवल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कृषकों से सुचारू धान उपार्जन हेतु उत्तम व्यवस्था सुनिश्चित की गई, बल्कि जिले द्वारा सर्वाधिक धान उपार्जन करने के बावजूद धान के उठाव में उल्लेखनीय प्रयास किया गया।

IMG 20230125 231757

जिसे लेकर खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग छत्तीसगढ़ शासन की ओर से जिले के तीनों अधिकारियों जिला खाद्य अधिकारी महासमुंद अजय यादव, जिला विपणन अधिकारी महासमुंद राहुल अण्ड्रस्कर और जिला नोडल अधिकारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित महासमुंद जी.एन.साहू को प्रदेश स्तर पर राजधानी रायपुर में आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में राज्यपाल के हाथों सम्मानित किया जाएगा। बेहतर कार्य को लेकर प्रदेश स्तर पर महासमुंद जिले को अव्वल रखने और अधिकारियों के पुरस्कृत होने पर महासमुंद जिले के कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर ने भी अधिकारियों को शुभकामनाएं दी है। और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button