छत्तीसगढ़राजनीतिरायपुर संभाग

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल रहेंगे आरंग के प्रवास पर, करोड़ों की लागत से बने छात्रावास एवं आश्रम का करेंगे लोकार्पण, CM के आगमन को लेकर तैयारी जोरों पर, MLA गुरू खुशवंत साहेब ने किया सभा स्थल का निरीक्षण, दिए निर्देश

छात्रावास,आश्रम के लोकार्पण के साथ मुख्यमंत्री आरंगवाशियों को दे सकते हैं कई सौगाते

मनोहर सिंह राजपूत(एडिटर इन चीफ)
रायपुर/आरंग – आरंग विधानसभा में कल 3 अगस्त को पहली बार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आगमन होने जा रहा है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां तेज है। आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर जायजा लिया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने प्रवास के दौरान यहां विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे साथ ही वे अनुसूचित जाति प्री मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक छात्रावास-आश्रम का लोकार्पण करेंगे। उनके साथ ट्रायबल मिनिस्टर राम विचार नेताम और सांसद रायपुर बृजमोहन अग्रवाल भी मौजूद रहेंगे। सीएम के प्रवास के मद्देनजर प्रशासनिक अधिकारी तैयारियों में जुटे हुए हैं। आरंग नगर के अनुसूचित जाति छात्रावास परिसर मैदान में सभा स्थल का डोमपण्डाल का निर्माण किया जा रहा है। विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने भाजपा पदाधिकारियों के साथ सभा स्थल पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान सभा स्थल, पार्किंग स्थल,और हेलीपैड आदि व्यवस्था के लिए अधिकारियों से वार्ता कर आवश्यक निर्देश भी दिए। गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि, लोगों के सभा स्थल तक पहुंचने की सुगमता का ध्यान रखा जाए। जनसभा में आने वाले जनता की सुविधाओं का विशेष ध्यान दिया जाए। लोगों को बैठने, पीने का पानी, शौचालय सहित अन्य इंतजाम किया जाए। भीड़ नियंत्रित करने के लिए बैरेकेडिंग की व्यवस्था बेहतर ढंग से किया जाए। इस दौरान एसडीएम, तहसीलदार, जनपद सीईओ, pwd अधिकारी, पुलिस अधिकारी, भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता आदि मौजूद थे।

Dhindora24 (Desk)

ढिंढोरा 24 एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Related Articles

Back to top button