
आरंग। नगर पालिका परिषद आरंग के अध्यक्ष डॉ संदीप जैन अपने पिता स्व. डॉ महेश चंद्र जैन जी की पावन स्मृति में 17 अगस्त रविवार को नगर की सबसे पिछडी बस्ती रविदास नगर मे “सरस्वती संस्कार केंद्र” प्रारंभ किया गया हैं। जो सरस्वती शिक्षा संस्थान रायपुर एवं सरस्वती शिशु मंदिर आरंग के मार्गदर्शन में चलेगा। नगर पालिका आरंग के अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि, मेरे पिता श्री जीवन भर समाज की सेवा करते रहे आज उनके पावन स्मृति में बच्चों के लिए निःशुक संस्कार केंद्र प्रारंभ करना उनके सेवा कार्य एवं संस्कारों को आगे बढ़ाना है। इस पुनीत कार्य में लोकसभा क्षेत्र रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल; विधायक गुरु खुशवंत साहेब, विद्या भारती के संगठन मंत्री डा देवनारायण साहू, नवीन मार्कण्डेय महामंत्री भाजपा प्रदेश आरंग नगर के छ्ग शासन चर्मकार शिल्प बोर्ड के अध्यक्ष ध्रुवकुमार मिर्धा, श्याम नारंग जिला अध्यक्ष रायपुर ग्रामीण अनिल सोनी प्रदेश सचिव कनौजिया सुनार समाज छत्तीसगढ़ एवं पूर्व अध्यक्ष, सांसद प्रतिनिधि नगर पंचायत खरोरा का आतिथ्य तथा सरस्वती संस्कार केंद्र के प्रान्त प्रमुख चंद्रकुमार डड़सेना का मार्गदर्शन प्राप्त होगा जो इस सेवा कार्य के विस्तार में अहम भूमिका निभाएंगे। साथ ही सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल के अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू, उपाध्यक्ष विनोद गुप्ता, व्यवस्थापक राजेश साहू, कोषध्यक्ष गणेश साहू, प्रधानाचार्य नितेश्वरी लोधी सहित समिति के सदस्य गण एवं स्टाफ़ संस्कार केंद्र के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
सरस्वती शिशु मंदिर आरंग का नगर में यह पहला संस्कार केंद्र होगा।