छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

ग्राम बेमचा, परसवानी एवं बिरकोनी में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने लगाया जनचौपाल

महासमुंद। महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा गुरुवार ग्राम बेमचा, परसवानी एवं बिरकोनी पहुंचे और लोगों की समस्याओं को सुना। साथ ही उनकी समस्याओं के उचित निराकरण का आश्वासन दिया। वहीं शासन की योजनाओं के संबंध में जानकारी दी। इसके अलावा ग्राम सरपंचों को योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु निर्देशित भी किया। इससे पहले भी बुधवार को श्री सिन्हा ग्राम खरोरा, बेलसोंडा एवं साराडीह के ग्रामीणजनों से भेंट मुलाकात कर उनकी समस्याओं से अवगत हुए थे।
बता दें कि विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा अपने कार्यालय में प्रतिदिन क्षेत्र के लोगों से भेंट मुलाकात करते हैं। इसके अलावा क्षेत्र में आमजन के बीच पहुंचकर समस्याओं का निराकरण कर रहे हैं। इसी तारतम्य में गुरूवार को वें ग्राम बेमचा जनचौपाल में जनता से रूबरू होने पहुंचे। इसके बाद ग्राम परसवानी एवं बिरकोनी भी पहुंचे और आमजन से भेंट मुलाकात की। विधायक श्री सिन्हा ने अलग-अलग समस्याओं को लेकर पहुंचे ग्रामीणों से विस्तार से चर्चा की। साथ ही उन्हें निराकरण का पूरा आश्वासन दिया। ग्रामीणजनों ने गांव से संबंधित कुछ समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा। साथ ही अन्य शासन की योजनाओं से संबंधित, कृषि से संबंधित एवं क्षेत्र से संबंधित समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।
इस अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि मेरे विधानसभा क्षेत्र की जनता के प्रति मेरा पूरा समर्पण हमेशा रहेगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को पूरा कर रही है। हमारा लक्ष्य जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाना है। इसके लिए लगातार योजनाओं के संबंध में जानकारी देकर उनको लाभ दिलाने की जिम्मेदारी हमारी है, जिसके लिए मैं सदैव संकल्पित हूं। आज बस्तर क्षेत्र नक्सल मुक्त हो रहा है, नक्सली हथियार छोड़कर मुख्य धारा में वापस लौट रहे हैं। यह हमारी सरकार की सटीक नीतियों का नतीजा है। आगे भी हम पूरे राज्य के विकास के लिए दृढ़ता से कार्य करते रहेंगे।

यह रहे उपस्थित
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष तेजेंद्र शर्मा, मंडल महामंत्री रोहित चंद्राकर, द्रोणाचार्य साहू, भाजपा नेता संदीप घोष, अरविंद प्रहरे, बेमचा ग्राम सरपंच देवेंद्र चंद्राकर, कांपा सरपंच विकास चंद्राकर, बिरकोनी सरपंच चंदन चंद्राकर, ललित निषाद, तुलस साहू, पूरन साहू, जीवन चंद्राकर, बूथ अध्यक्ष लखनू निर्मलकर, रविकांत चंद्राकर, ईश्वर चंद्रवंशी, राजेंद्र घाड़गे, जगदीश चंद्राकर, मोहन साहू, भरतलाल चंद्राकर, बृजेश चंद्राकर, उपसरपंच बेमचा सुनीता कहार, दौलत चंद्राकर, टकेश्वर सेन, टिकेश यादव, चंद्रशेखर कोसरे, थनवार यादव, रजनीकांत ध्रुव, चोवा बंजारे, गुमान यादव, टेमन, चंद्राकर, पीतांबर साहू, शिव यादव, गायत्री चंद्राकर, हुमेश्वरी चंद्राकर, गौरीशंकर चंद्राकर, नरेश चंद्राकर, यशवंत चंद्राकर, जशवंत चंद्राकर, निर्मला निर्मलकर, चेतन चंद्राकर, अमरदास धृतलहरे, चंद्रकांत चंद्राकर, छबलू धृतलहरे, संतोषी यादव, तरुण चंद्राकर, नोहर सिंह यादव, भरत साहू, राजेंद्र चंद्राकर, खेमराज साहू, चिंटू चंद्राकर, भोला चंद्राकर, प्रतीक चंद्राकर, गोलू यादव, धनीराम साहू, खिलावन साहू, रेखराम चंद्राकर, नेमन साहू, चिंता साहू, देवनन्दन चंद्राकर, अमित निर्मलकर, महावीर निषाद, फागुलाल साहू, पवन साहू, नेहा साहू, हेमराज चंद्राकर, केशर साहू, लोकश्वरी यादव, देवकी साहू, सुरेश साहू, वेदप्रकाश, कृपालाल यादव, सुकालू निषाद, रामाधार यादव, बलि निषाद, भक्लू साहू, हरीश निर्मलकर, सहित अन्य ग्रामीणजन उपस्थित थें।

Related Articles

Back to top button