छत्तीसगढ़बस्तर संभाग

रायपुर मंडल के Sr. DCM डॉ. विपुल और Sr. DOM साकेत रंजन ने किया पदभार ग्रहण, SECR मजदूर संघ ने नवपदस्थ अधिकारियों का किया आत्मीय स्वागत

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मजदूर संघ, रायपुर मंडल द्वारा, नवनियुक्त वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (Sr. DCM) डॉ. सुष्कर विपुल विलासराव और वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (Sr. DOM) साकेत रंजन के पदभार ग्रहण करने पर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों ने दोनों वरिष्ठ अधिकारियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर नवीन दायित्वों के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
​दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मजदूर संघ (रायपुर मंडल) के मंडल अध्यक्ष, टाटा बाबू राव ने जानकारी देते हुए बताया कि, संघ को पूर्ण विश्वास है कि दोनों अधिकारियों के कुशल नेतृत्व, कार्यकुशलता और प्रशासनिक अनुभव का लाभ रायपुर मंडल को मिलेगा। ​संघ के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि उनके मार्गदर्शन में रायपुर मंडल वाणिज्यिक और परिचालन के क्षेत्र में सफलता की नई ऊँचाइयों को छुएगा। साथ ही, रेल हित, कर्मचारी कल्याण और जनहित से जुड़े विकास कार्यों को और अधिक गति मिलेगी।

Related Articles

Back to top button