महासमुंद पुलिस और व्यापारी महासंघ की अनूठी पहल, 100 लोगों को बांटे गए मुफ्त हेलमेट

महासमुंद/सरायपाली। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से महासमुंद पुलिस ने सरायपाली व्यापारी महासंघ के सहयोग से थाना परिसर में एक विशेष जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।
एसडीओपी ललिता मेहर के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम की, सबसे खास बात यह रही कि इसमें मुख्य रूप से सड़क दुर्घटनाओं में अपने प्रियजनों को खो चुके परिवारों के सदस्यों को आमंत्रित किया गया था। उनके अनुभवों के जरिए लोगों को हेलमेट और सड़क सुरक्षा के महत्व के प्रति संवेदनशील बनाने का प्रयास किया गया।
कार्यक्रम के प्रमुख बिंदु:
निःशुल्क हेलमेट वितरण: सड़क हादसों के पीड़ित परिवारों के सदस्यों और जन-जागरूकता में सहयोग दे रहे पत्रकारों सहित लगभग 100 लोगों को निःशुल्क हेलमेट बांटे गए।
सुरक्षा का संकल्प: उपस्थित नागरिकों को वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, नशे में गाड़ी न चलाने और ड्राइविंग के दौरान मोबाइल का उपयोग न करने की, शपथ दिलाई गई।
सराहनीय सहयोग: पुलिस प्रशासन ने संदेश दिया कि ‘हेलमेट चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि जीवन की, सुरक्षा का कवच है।’ वहीं, सरायपाली व्यापारी महासंघ ने पुलिस की, इस पहल की, सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहित कार्यों में सहयोग का आश्वासन दिया।



